History of July 22 : आज पूरा देश मना रहा है राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस, जानें आज का इतिहास

Spread the love

History of July 22 : इतिहास में आज का दिन हर भारतीय के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। रंग, रूप वेशभूषा से चाहे हम कितने भी अनेक हों, लेकिन तिरंगे के नीचे जब खड़े होते हैं तो हम एक हैं, भारतीय हैं। आज उसी भारत के गौरव, तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। 22 जुलाई 1947 में भारतीय संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था, जो 15 अगस्‍त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्‍वतंत्रता के कुछ ही दिन पहले हुई थी।

22 जुलाई 1947: संविधान सभा, जवाहरलाल नेहरू और राष्‍ट्रध्‍वज... 4 तस्‍वीरों  में तिरंगे की पूरी कहानी - national flag adoption day 22 july 1947 story of  tiranga pm modi shares anecdotes ...

राष्‍ट्रीय ध्‍वज शुरुआत में कई परिवर्तनों से हो कर गुजरा। स्‍वतंत्रता के राष्‍ट्रीय संग्राम के दौरान कई अलग-अलग ध्वजों का प्रयोग किया गया। भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज का विकास आज के इस रूप में पहुंचने के लिए अनेक दौर से गुजरा। प्रथम राष्‍ट्रीय ध्‍वज 7 अगस्‍त 1906 को पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क) कलकत्ता ( कोलकाताव ) में फहराया गया था । इस ध्‍वज को लाल, पीले और हरे रंग की क्षैतिज पट्टियों से बनाया गया था। पीली पट्टी पर कमल बना हुआ था।

भारत के झंडे के बारे में कुछ तथ्य क्या हैं? - Quora

History of July 22 : दूसरे ध्‍वज को पेरिस में मैडम कामा और 1907 में उनके साथ निर्वासित किए गए कुछ क्रांतिकारियों द्वारा फहराया गया था (कुछ के अनुसार 1905 में)। यह भी पहले ध्‍वज के समान था, लेकिन इसके सबसे ऊपरी की पट्टी पर सात तारे सप्‍तऋषि को दर्शाते हैं। यह ध्‍वज बर्लिन में हुए समाजवादी सम्‍मेलन में भी प्रदर्शित किया गया था।

India Flag: How Red Fort Becomes Site For Independence Day Celebrations -  73वां स्वतंत्रता दिवस: जानें, क्यों हर साल लाल किले से ही तिरंगा फहराते हैं  प्रधानमंत्री

तीसरा ध्‍वज 1917 में आया जब हमारे राजनैतिक संघर्ष ने एक निश्चित मोड़ लिया। डॉ. एनी बेसेंट और लोकमान्‍य तिलक ने घरेलू शासन आंदोलन के दौरान इसे फहराया।

History of July 22 : 1931 ध्‍वज के इतिहास में एक यादगार वर्ष रहा। तिरंगे ध्‍वज को राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाने के लिए एक प्रस्‍ताव पारित किया गया । यह ध्‍वज जो वर्तमान स्‍वरूप का पूर्वज है, केसरिया, सफेद और मध्‍य में चलते हुए चरखे के साथ था। यह स्‍पष्‍ट रूप से बताया गया इसका कोई साम्‍प्रदायिक महत्‍व नहीं था और इसकी व्‍याख्‍या इस प्रकार की जानी थी। 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने इसे मुक्‍त भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया। स्वतंत्रता मिलने के बाद इसके रंग और उनका महत्‍व बना रहा। केवल ध्‍वज में चलते हुए चरखे के स्‍थान पर सम्राट अशोक के धर्म चक्र को दिखाया गया।

National Flag: ऐसा है तिरंगे का इतिहास, 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा ....

वर्तमान में भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्‍य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी हरियाली, उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है।

22 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं –

  • स्पेन ने 1731 को वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • जॉर्ज वॉशिंगटन ने 1775 में अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
  • भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय 1918 में लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था
  • भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने 1981 में कार्य करना प्रारंभ किया।
  • अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने 1988 में रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।
  • शेर बहादुर देउबा 2001 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।

Nepal PM Sher Bahadur Deuba to visit India from August 23 | नेपाल के पीएम शेर  बहादुर देउबा 23 अगस्त से करेंगे भारत की यात्रा | Hindi News, दुनिया

  • इराक में हवाई हमले में 2003 को तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको 2004 में गिरफ़्तार।
  • आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने 2005 को निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
  • पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने 2008 में एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।

वैज्ञानिक कादिर खान का दावा, पाकिस्तान के पास दिल्ली को 5 मिनट में निशाना  बनाने की क्षमता - pakistan capable target delhi within 5 minutes says abdul  qadeer khan - AajTak

  • 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण था।
  • विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 2011 में 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
  • प्रणव मुखर्जी 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • चीन ने 2012 को बीजिंग में भारी बारिश के कारण 77 लोग मरे गए।
  • एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार 2014 को दिया गया।

History of July 22 :

22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – 

  • पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म 22 जुलाई 1894 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म 1923 को हुआ था।

मुकेश चंद माथुर - SWAPNIL SANSAR

  • संगीतकार डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली का जन्म 1947 में हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) अनंत कुमार का जन्म 1959 में हुआ था
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म 1965 को हुआ था।

FIR against Magsaysay Award winner Sandeep Pandey for remarks on Savarkar  in Aligarh- The New Indian Express

  • महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 1970 को हुआ था।

Image

  • प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ था।
  • ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले पुत्र प्रिंस जॉर्ज का जन्म 2013 को हुआ था।

History of July 22 :

22 जुलाई को हुए निधन – 

  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 1968 में हुआ।

History of July 22 :

22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –

  • राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस

Instructions for setting up 100 ft high flags at stations | भोपाल रेलवे  स्टेशन पर फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा | Patrika News

यह भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, यशवंत सिन्हा की बड़े अंतर से हार; आदिवासी महिला बनेंगी महामहिम

 428 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lucknow : योगी सरकार ने अचानक दी ओम प्रकाश राजभर को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा, जानें किससे है खतरा

Fri Jul 22 , 2022
Spread the loveLucknow : उत्तर प्रदेश में अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को योगी सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करा दी है।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी संग गठबंधन में रहते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बैटिंग कर रहे […]

You May Like