History of June 17 : स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका को फ्रांस से तोहफे में मिला, जानिए आज का इतिहास

Spread the love

History of June 17 : ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है तो ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था।

चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था।

Statue of Liberty - Wikipedia

दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित है।

17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 

  • डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना 1397 में हुई।
  • डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी 1429 में की गई।
  • बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को 1549 में निष्कासित कर दिया गया।
  • नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 1609 में 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने 1712 में युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया
  • नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर 1756 में आक्रमण किया।
  • बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने 1775 में अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
  • नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 में इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
  • भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 1858 में शहीद हुई।
  • फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर 1885 में पहुंचा।
  • अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना 1898 में की गई।
  • महात्मा गांधी ने 1917 में साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
  • जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही
    परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था

यह भी पढ़ें : AIDS का भी इलाज अब हो जायेगा संभव, बस एक ही इंजेक्शन होगा असरदार

History of June 17 :

  • सोवियत संघ ने 1929 को चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
  • जापान ने 1938 में चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • आइसलैंड को 1944 में डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।
  • जर्मनी ने 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।
  • मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने 1950 में सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1963 में स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
  • चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश 1967 में बना।
  • शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन 1970 में हुआ।
  • ब्रिटेन की संसद में 1974 को एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
  • लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • मिस्र के काहिरा में 1981 को मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
  • शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत 1994 में हुई।

फीफा 'फुटबाल वर्ल्ड कप' का रोचक इतिहास

  • उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को 1994 में अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • विश्व कप सेमीफाइनल में 1999 को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
  • लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना 1999 में हुई।

यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme के तहत Ravi Kishan की बेटी भी होंगी सेना में भर्ती, लोगों ने कहा इनके पास बहुत पैसा है

  • कराची में 2002 को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  • फ़्रांस में 2003 को 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • मंगल पर 2004 में पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
  • बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
  • देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में 2008 को सफलतापूर्वक परीक्षण कियागया।
  • सायना नेहवाल 2012 में तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
  • मिस्र के इतिहास में 2012 को पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए।
  • चीन का “शनचो-९” अंतरिक्ष यान 2012 में प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा।
  • तालिबान ने 2012 में अपने अंग्रेजी वेवसाइट ‘वायस ऑफ जेहाद’ पर प्रकाशित आलेख में भारत की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की धरती का उसके खिलाफ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
  • अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में 2015 में हुए बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।

यह भी पढ़ें : Govt. Jobs : खुशखबरी! मोदी सरकार देश के युवाओं को अगले 1.5 साल में देगी 10 लाख सरकारी नौकरी

History of June 17 :

17 जून को जन्मे व्यक्ति –

  • भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म 1973 में हुआ।

लिएंडर पेस की निगाह रिकार्ड 8वें ओलंपिक खेलों पर - leander paes eyes record  on 8th olympic games - Sports Punjab Kesari

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म 1887 में हुआ।
  • सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म 1980 में हुआ।

Latest Venus Williams News in Hindi | Venus Williams Live Updates in Hindi  | Venus Williams Articles, Photos & Videos at Lokmat News Hindi (लोकमत  न्यूज हिन्दी)

  • असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म 17 जून 1903 को हुआ।

यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme के ऐलान के बाद से ही पूरे देश में चल रहा उग्र प्रदर्शन, कैमूर में ट्रेन की एक बोगी फूंकी

17 जून को हुए निधन –

  • मुमताज़ महल का निधन 1631 में हुआ वो आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
  • राजमाता जीजाबाई का निधन 17 जून 1674 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन 1895 में हुआ।
  • भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन 1862 में हुआ।
  • स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन 17 जून 1928 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध अभिनेता मोतीलाल का निधन 1965 में हुआ।

बॉलीवुड के नेचुरल एक्टर: काजोल की नानी से था रिश्ता, नूतन के साथ किया है  काम | News Track in Hindi

यह भी पढ़ें : क्या होता है Digital Rape? ग्रेटर नोएडा के एक प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ हुआ डिजिटल रेप

 479 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ : पिता ही निकला PUBG कांड का असली खिलाड़ी..

Fri Jun 17 , 2022
Spread the loveLucknow : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में PUBG खेलने को मना करने की वजह से अपनी मां की हत्या करना एक सीधा मामला लग रहा था। लेकिन अब इस हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है जिसने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया। दरअसल इसमें अब […]

You May Like