History Today, 8 July: क्यों है आज का दिन खास, जानें 8 जुलाई का इतिहास

Spread the love

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 8 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

8 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1283: सिसिलीयाई वेस्पर का युद्ध; माल्टा की लड़ाई हुई.
1497: 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे.
1693: न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई.
1833: रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये.
1858: ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी.
1889: अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ.

1918: भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई.
1932: अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया था.
1948: अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई.
1954: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की.
1975: म्यामाँ के बगाँ में आए भूकंप में हजारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई.
1992: थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने.
1994: शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी.
1997: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
1999: पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा.
2001: बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा. वह बांग्लादेश के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
2002: दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त.

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 8 July

1528: सैवोय का ड्यूक इमेनुएल फ़िलिबर्ट का जन्म हुआ.
1545: स्पेन का डॉन कार्लोस का जन्म हुआ.
1593: इतालवी चित्रकार आर्टीमिसिया जेन्टिलीस्कि का जन्म हुआ.
1621: फ़्रांसीसी लेखक ज़ीन दि ला फ़ोन्टेन का जन्म हुआ.
1760: फ़्रांसीसी गणितज्ञ किस्चन क्रैम्प का जन्म हुआ.
1838: जर्मन आविष्कारक फ़र्डिनेंड वोन ज़ेपेलिन का जन्म हुआ.
1839: अमेरिकी उद्योगपति और लोकोपकारक जॉन डी रॉकेफ़ैलर का जन्म हुआ.
1851: अंग्रेज़ पुरातत्त्वज्ञ ऑर्थर ईवान्स का जन्म हुआ.
1857: फ़्रांसीसी मनोवैज्ञानिक ऐल्फ़्रेड बिनेट का जन्म हुआ.
1958: हिंदी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार) नीतु सिंह का जन्म हुआ.
1972: भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ.

8 जुलाई को हुए निधन – Died on 8 July

810: इटली का राजा पेपिन का निधन हुआ.
1153: पोप युजीन तृतीय का निधन हुआ.
1538: स्पेनी खोजकर्ता डिऐगो डि एल्माग्रो का निधन हुआ.
1623: पोप ग्रिगोरि पंद्रहवां का निधन हुआ.
1689: अंग्रेज कनेक्टिकट अग्रगामी एड्वर्ड वूस्टर का निधन हुआ.
2007: भारत के नवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का निधन हुआ.

 492 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट की परेशानियों को दूर रखता है ये चमत्कारी पानी, आयुर्वेद में बताएं गए हैं इसके फायदे

Fri Jul 8 , 2022
Spread the loveHome Remedy for Acidity: पेट में जलन, कब्ज या ब्लोटिंग की समस्या एक कॉमन मेडिकल कंडीशन है। पेट से जुड़ी ये परेशानी कॉमन है इसलिए कभी न कभी आपने भी फेस किया होगा। ये अक्सर गलत लाइफस्टाइल और ऑयली खाना खाने के कारण से होती है। ऐसा कई […]

You May Like