जंतर मंतर पर ‘Mahapanchayat’ में आज पहुंच रहे हैं सैकड़ों किसान, पुलिस ने टिकरी बॉर्डर से हटाई नाकेबंदी

Spread the love

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा सोमवार को जंतर मंतर पर बुलाई गई Mahapanchayat में भाग लेने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न राज्यों  से किसान पहुंच रहे हैं। एसकेएस नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया था कि किसानों को जंतर मंतर पर पहंचने से रोका जा रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है।

जंतर-मंतर पर आज किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा,  ये हैं मांगें - farmers protest jantar mantar today rakesh tikait delhi  border security increased ntc - AajTak

दिल्ली में किसान Mahapanchayat में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों का जमावड़ा शुरु हो गया है। जिसके बाद जंतर मंतर पर सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता कर दिया गया है और दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है। दिल्ली बॉर्डर के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली में घुसने वाले हर शख्स की चेकिंग की जा रही है। टिकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने अपनी बैरिकेडिंग हटा ली है औऱ किसान बेरोकटेक दिल्ली में आ जा रहे हैं। पुलिस ने लोहे के बैरिकेड साइड में लगा दिए हैं।

Mahapanchayat
Mahapanchayat

Mahapanchayat के किसानों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप –

खबर के मुताबिक, बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवान नहीं है। किसानों का कहना है, ‘अब उन्हें कोई नही रोक रहा। अगर दिल्ली पुलिस रोकती तो यंही बैठ जाते।’ सूत्रों के मुताबिक अगर सरकार नही मानी तो फिर पक्के मोर्चे लग सकते हैं। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग की गई है औऱ पुलिस चेकिंग कर रही है। पुलिस के मुताबिक 1200 के करीब किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं। किसानों की मांग है कि पिछली बार जिस शर्ते मानी गई थी उन्हें सरकार पूरा करे।

दिल्ली मे किसान महापंचायत, कई राज्यो के किसान होंगे शामिल - New Ink

फिलहाल ये Mahapanchayat एक दिन का बताया जा रहा है लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से इस आंदोलन के लिए इजाजत नहीं दी गई है। नई दिल्ली सभी इलाकों में धारा 144 भी लागू है। फिर भी अलग-अलग राज्यों के किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुतबिक करीब 1200 किसान दिल्ली में प्रवेश कर चुके है। किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। किसानों ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ वादाखिलाफी हुई है।

यह भी पढ़ें : Jantar Mantar पर किसानों के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने टिकरी बॉर्डर को किया सील, लगाये सीमेंट के बैरीकेड्स

 531 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manish Sisodia का बड़ा दावा - संदेश आया कि भाजपा में आ जाओ, बंद करा देंगे CBI-ED के केस

Mon Aug 22 , 2022
Spread the loveManish Sisodia : दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने हो गई हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता Manish Sisodia ने सोमवार को एक […]

You May Like