Crime :पति और सौतेले बेटे ने किया गैंगरेप, महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर मांगी इच्छा मृत्यु

Spread the love

Crime : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रहने वाली एक महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले बेटे ने बार बार उसके साथ दुष्कर्म किया, यहां तक कि उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने लात मारकर उसका गर्भ गिराने तक का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से उसने कोर्ट के जरिए आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया तो लोकल पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़िता ने राष्ट्रपति से गुहार लगाते हुए कहा कि ‘अब बहुत हो गया, अब उसे न्याय और देश की व्यवस्था से कोई उम्मीद नहीं है। वह अब केवल राष्ट्रपति की अनुमति से इच्छा मृत्यु चाहती है’।

Concept of virtual rape - iPleaders

30 वर्षीय पीड़िता ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में बताया है कि उसका सौतेला बेटा 28 साल का है. उसने कई बार उसके साथ गैंगरेप किया है। यहां तक कि उसके पति ने अपने फार्म हाउस पर ले जाकर अपने चार साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप को अंजाम दिया। इनमें एक आरोपी उसका रिश्तेदार भी है। 20 अक्टूबर को लिखे इस पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह न्याय के लिए सिपाही से लेकर थानेदार तक और एसपी से लेकर डीएम तक गुहार लगा चुकी है. बावजूद इसके, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बड़ी मुश्किल से उसने कोर्ट के माध्यम से नौ अक्टूबर को आरोपियों के खिलाफ पुरनपुर कोतवाली में केस भी दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। इससे आरोपी केस वापस लेने के लिए उसे लगातार धमका रहे हैं।

पीड़िता ने कहा कि अब वह नहीं लड़ सकती

पीड़िता ने कहा कि न्याय की लड़ाई लड़ते एक अरसा बीत गया। उसे न्याय तो मिला नहीं, उलटा और शोषण ही हुआ है. ऐसे में अब वह थक चुकी है। आगे अब नहीं लड़ सकती. उसकी एक ही इच्छा बची है वह मौत है। रोज रोज मरने के बजाय एक दिन मरना ठीक है। अब वह और जलालत भरी जिंदगी नहीं जी सकती।

पीड़िता ने की थी दूसरी शादी

पीड़िता ने बताया कि उसने करीब तीन साल पहले आरोपी पति के साथ दूसरी शादी की थी। वह चंडीगढ़ में एक अमीर किसान है और वह भी तलाकशुदा है। बताया कि आरोपी पति ने यहां पीलीभीत आकर उसके रिश्तेदारों के सामने उससे शादी की थी। इसके बाद वह उसे लेकर चंडीगढ़ चला गया। लेकिन वहां पहुंचने के कुछ दिन ही उसके सौतेले बेटे ने बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह प्रेगनेंट हो गई. उसने डीएनए टेस्ट कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पेट पर लात मारकर गर्भ गिराने की कोशिश की। इसके बाद एक अस्पताल में एर्बाशन करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी साल 18 जुलाई को उसका पति अपने फार्म हाउस पर ले गया, जहां उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।

अपनी मां के घर में रह रही है पीड़िता

पीड़िता ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में बताया कि वह फिलहाल अपनी मां के बरेली स्थित घर में रह रही है। यहां उसका भाई और एक छह साल का बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि यह बेटा उसकी पहली शादी से है। उधर, एसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि यह काफी पेंचीदा मामला है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : India: दिवाली की रात से ही लग जाएगा सूर्य ग्रहण का सूतक, कब और कैसे होगी गोवर्धन पूजा?

 445 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

Sun Oct 23 , 2022
Spread the loveभारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट […]

You May Like