Mango Side Effects: आम खाने से हो जाते हैं मुंहासे तो ये करें उपाय

Spread the love

Mango Side Effects: गर्मियों में आम खाने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन आम खाते ही चेहरे पर पिंपल्स आ जाएं तो किसी को भी आम खाने से घबराहट हो सकती है। दरअसल, यह मिथ नहीं है कि आम खाने से चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं।

ऐसी कई चीजें आम में होती हैं जो पेट में जाते ही स्किन पर पिंपल्स की वजह बन सकते हैं, लेकिन अगर आप आम खाने से पहले यह ट्रिक फॉलो करें तो इस समस्या से आप बच सकते हैं। आम खाने से मुंहासे होने की वजह कई तरह की हो सकती हैं। ये कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं।

आम खाने पर होता हैं क्या पिंपल्स?

बता दे कि आम में फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। आम को हेल्दी फलों की गिनती में रखा जाता है, लेकिन, आम में फाइटिक एसिड भी होता है जो फुंसी होने का कारण भी बनता है। फाइटिक एसिड शरीर के तापमान को बढ़ाता है। इस गर्माहट के कारण चेहरे पर एक्ने और ब्रेकआउट्स की समस्या हो जाती है।

वहीं, अगर बात करें आम केमिकल से पकाए गए हैं, तो वो चेहरे पर फुंसियां निकल सकती हैं। अगर आम के अंदर हाई शुगर कंटेंट होता है जो इसे बेहद मीठा बनाता है। जरूरत से ज्यादा मीठे का सेवन भी फुंसियों की वजह बनाता। वहीं, आम सीधे तौर पर अगर फुंसियों का कारण न भी बने तो इसमें एलर्जी वाले सब्सटेंस होते हैं जो फुंसियों की वजह बनते हैं। आम का फोर्टिफाइड जूस भी फुंसियों का कारण बन सकता है।

ये हैं अन्य कारण 

एलर्जी

कुछ लोगों को आम से एलर्जी हो सकती है, जिससे उन्हें त्वचा पर रेशेज या मुंहासे हो सकते हैं।

ऑयली त्वचा

अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है, तो आम खाने से त्वचा पर अधिक तेल आ सकता है, जिससे मुंहासे होने का खतरा बढ़ सकता है।

बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण

कभी-कभी आम में पाए जाने वाले बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण के कारण भी त्वचा पर मुंहासे निकल जाते हैं।

कैसे खाएं आम?

आम में नेचुरल मोलेक्यूल, जिसे पैथिक एसिड भी बोलते हैं, काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसे आम खाने से पहले 1 घंटे या कम से कम 20 मिनट के लिए पानी में रख देना चाहिए। जिससे एसिड का असर खत्म होता है और चेहरे पर पिंपल्स होने का डर भी नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और तुला समेत इन 04 राशि वालों की बदलेगी किस्मत

 6 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन

Wed Jul 3 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 03 जुलाई 2024, बुधवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like