Rampur News: रात भर दुल्हा करता रहा इंतेजार, शादी के लिए नहीं पहुंची दुल्हन, जानें क्या है मामला?

Spread the love

Rampur News: हमेशा शादियों को लेकर कोई न कोई खबरे सुनने को मिल ही जाती है कि कभी दुल्हन ने शादी के समय शादी से इंकार कर दिया तो कभी दुल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से आया है। जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, दूल्हे के साथ उसके परिवार के लोग दुल्हन का पूरी रात इंतज़ार में बैठे रहे। लेकिन दुल्हन और उसका परिवार शादी के लिए नहीं पहुंचा। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी

बता दे कि हल्दी व मेहंदी की रस्म के बाद दूल्हे ने काफी समय तक दुल्हन का इंतजार किया। मगर दुल्हन और उसके परिवार वाले वहां फेरों के लिए नही पहुंचे। लड़की वाले दूल्हे पक्ष को रात भर गुमराह करते रहे।

इस बात को लेकर शादी में लगी थी शर्त

दरअसल, दोनों पक्षों के बीच तय हुआ था कि शादी में कोई भी रिश्तेदार शामिल नहीं होगा। वहीं बता दि लड़की मुरादाबाद के एक मोहल्ले की रहने वाली थी। शादी में किसी रिश्तेदार या अन्य को नहीं बुलाया।

समय से नही पहुंची दुल्हन

शादी शुक्रवार 15 मार्च को होनी थी। दूल्हा और उसके माता-पिता और परिवार के लोगों ने शादी की रस्मों को निभाया। इसके बाद दूल्हा को मंडम में ले जाया गया। वहीं दुल्हन के परिजन भी उसे जल्द लाने की बात कर रहे थे। लेकिन वे लोग वहां नही आए।

दुल्हन पक्ष नही रिसीव कर रहे थे कॉल

ज्यादा समय होने के बाद जब दूल्हे पक्ष ने उनसे फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनका एक भी कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद दूल्हे ने अपनी पगड़ी फेंक खूब हंगामा किया। समाज में इज्ज़त के ड़र से दूल्हा पक्ष ने मामले को रफा-दफा कर दिया।

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Elections: यूपी की इस सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

 86 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP Lok Sabha Election: क्या अखिलेश यादव के लिए आजमगढ़ लोकसभा सीट बनेगी मुसीबत?

Sun Mar 17 , 2024
Spread the loveUP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को सपा अध्यSक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ समेत 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याेशी घोषित कर दिए। दरअसल, सपा अध्ययक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सीट आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव को दी है। जिसके […]

You May Like