सैफई में Netaji के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, अंतिम संस्कार में राहुल-प्रियंका, राजनाथ और ममता जैसे तमाम नेता होंगे शामिल

Spread the love

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। नेताजी का शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया है। दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा।

Mulayam Singh Yadav Last Ride Update: सैफई मेला ग्राऊंड पहुंचा पार्थिव  शरीर, रथ के साथ चला रेला mulayam singh yadav Death News live updates  samajwadi party akhilesh yadav cm yogi pm modi

नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। अभी उनकी पार्थिव देह को आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड के पंडाल ले जाया गया है। दोपहर 3 बजे तक यहां आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद नेताजी का अंतिम संस्कार होगा। सैफई गांव में सैफई महोत्सव के मैदान मे बजरंग बली की मूर्ति के निकट मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि आज यानी मंगलवार को दोपहर तीन बजे की जाएगी।

Image

राजनाथ, ओम बिरला, ममता, राहुल-प्रियंका अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिहार के CM नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है।

इसी जगह पर मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा

अंतिम संस्कार में सीएम योगी भी शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड महानायक के भी नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की खबर आ रही है।

22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की दो शादियां हुईं। पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था। अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव और साधना की लव-स्टोरी 40 साल पहले सैफई के एक अस्पताल से शुरू हुई थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही 9 जुलाई 2022 को उनकी पत्नी साधना का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उसके बाद मुलायम ने इस लव-स्टोरी को जिंदा रखा, लेकिन आज उसी अस्पताल में ये प्रेम कहानी खत्म हो गई। यानी उसी मेदांता अस्पताल में सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : History of October 11 : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

 453 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

D Y Chandrachud होंगे देश नए CJI, इनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Tue Oct 11 , 2022
Spread the loveसुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस उदय उमेश ललित ने अपने उत्तराधिकारी और देश के 50वें चीफ़ जस्टिस के तौर पर जस्टिस D Y Chandrachud का नाम भेजा है। जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होंगे। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को चीफ़ जस्टिस […]

You May Like