सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे को बताया नपुंसक, उड़े सबके होश …

Spread the love

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादी के बाद एक परिवार नई-नवेली दुल्हन के घर में आने की खुशियां मना रहा था. पति भी नई नवेली दुल्हन के साथ जिंदगी के सफर में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए खुश था पर सुहागरात में ही घर में कोहराम मच गया. दुल्हन ने दूल्हे पर नपुंसक होने का आरोप लगा दिया. विवाद बढ़ा तो ससुराल के लोग जग गए. दुल्हन का आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी. दुल्हन ने पति समेत 8 लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है.

दरअसल पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 5 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. युवती का आरोप है कि इस शादी में दुल्हन के घर वालों ने 10 लाख का दहेज भी दिया, लेकिन सुहागरात वाले दिन दुल्हन को जब ये पता लगा कि उसका पति नपुंसक है तब दुल्हन ने यह बात अपनी ननद से बोली. इसबात पर उसके ससुराल वालों ने पिटाई कर दी.

महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देंगे. इसीलिए डर के कारण वह चुप रही और जब महिला अपने घर आई तो उसने अपने घर वालों को यह सारा घटनाक्रम बताया. फिलहाल 16 जून को पुलिस ने पति, ससुर, ननद और देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 391 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के यशवंत सिन्हा पर दांव लगाने के मायने

Thu Jun 23 , 2022
Spread the love कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी समेत अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार दोपहर राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष के साझे उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम की घोषणा कर दी है. यशवंत सिन्हा ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही ट्वीट करके […]

You May Like