ICC अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप का चैम्पियन बना भारत, बधाइयों का लगा तांता

Spread the love

भारत ने पहला ICC अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप जीत लिया है। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। भारत की सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट जमाया। 6 रन पर 2 विकेट लेने वाली टिटास साधू प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। वहीं, उप कप्तान श्वेता सेहरवात ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 297 रन बनाए।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम की रविवार को तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और देश को उन पर गर्व है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा, ‘‘आपने कर दिखाया। हमारी युवा चैम्पियन को बधाई। यह हमारे नवोदित खिलाड़ियों के करियर में कई और जीत की शुरुआत है। महिला क्रिकेट प्रेरणादायी है।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : हमारा वोट लेकर जीती थी भाजपा, मर जाना कबूल, पर BJP के साथ कभी नहीं मिलाएंगे हाथ : Nitish Kumar

 239 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Boris Johnson को पुतिन की 'मिसाइल धमकी', कहा- 'एक मिनट लगेगा बस', BBC Documentary में हुआ खुलासा

Mon Jan 30 , 2023
Spread the loveब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी, 2022 को मास्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने से पहले उन्हें फोन कॉल कर मिसाइल हमले की धमकी दी थी। उन्होंने यह बात बीबीसी के ‘पुतिन वर्सेज द वेस्ट’ नामक […]

You May Like