2022 की ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत का दबदबा, कई मेंस और विमेंस क्रिकेटर को मिली जगह

Spread the love

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 की ICC मेंस और विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। मेंस टीम में दो और विमेंस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मेंस टीम में शामिल किए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को टीम का कप्तान चुना गया है।

विमेंस टीम में भारत की स्मृति मंधना, रेणुका सिंह और हरमनप्रीत कौर को जगह मिली है। हरमनप्रीत को टीम का कप्तान बनाया गया है।

साल 2022 के प्रदर्शन के आधार पर चुनी टीम

ICC ने इस 11 सदस्यीय टीम का चयन सभी खिलाड़ियों का 2022 में वनडे के प्रदर्शन के आधार पर किया है।

देखिए ICC मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2022

बाबर आजम, ट्रेविस हेड, शाई होप, श्रेयस अय्यर, टॉम लाथम, सिकंदर रजा, मेहदी हसन मिराज, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा।

देखिए ICC की वनडे विमेंस टीम ऑफ ईयर-2022

एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका), नताली सिवर (इंग्लैंड), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), हरमनप्रीत कौर (कप्तान) (भारत), अमेलिया केर ( न्यूजीलैंड),सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), आयबोंगा खाका (साउथ अफ्रीका), रेणुका सिंह ठाकुर (भारत), शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)

यह भी पढ़ें : Bholaa Teaser : अजय देवगन का एक्शन हीरो अवतार देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, बेटी को बचाने निकला एक बाप!

 219 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Australia में क्यों निशाना बनाए जा रहे हिंदू मंदिर? 15 दिन में तीसरी बार हुआ हमला

Tue Jan 24 , 2023
Spread the loveऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों से हिंदू मंदिरों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं। सोमवार को एक और हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की घटना को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। स्थानीय मीडिया में प्रकाशित ख़बरों के मुताबिक़, ये मंदिर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत […]

You May Like