भारत ने जीता महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला, श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

Spread the love

महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाया।

जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।

श्रीलंका से 5वां फाइनल जीता

टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका से 5वां फाइनल मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 फाइनल खेले गए हैं। इन सभी में टीम इंडिया ही जीती है। भारतीय टीम लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी।

14 साल बाद फाइनल में श्रीलंका को हराया

भारत ने 14 साल बाद एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया है। इससे पहले 2008 में दोनों का आमना-सामना हुआ था।

यह भी पढ़ें : एक लाख के इनामी IPS मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, दो साल से चल रहा था फरार

 317 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाद BHU में भी फीस वृद्धि को लेकर शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने भी उठाई आवाज

Sat Oct 15 , 2022
Spread the loveकुछ दिनों पहले ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। और अब वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भी छात्रों का प्रदर्शन शुरु हो गया है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर […]

You May Like