भारतीय छात्रों ने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर तथा 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विदेश में किया अपने देश को गौरवान्वित

Spread the love

International Earth Science Olympiad 2022: इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड 2022 में भारतीय स्कूली छात्रों की एक टीम ने चार गोल्ड, चार सिलवर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ओलंपियाड का आयोजन इटली के ओस्ता वैली में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 38 देशों के दो सौ छात्रों ने इस प्रतियोगिता में  लिया था।

Buy Caydo Gold Silver Bronze Award Medals - Olympic Style Winner Medals Gold Silver Bronze with Ribbon Online at Low Prices in India - Amazon.in

इन छात्रों ने किया अपने देश का नाम ऊँचा 
मेडल जीतने वाले भारतीय छात्रों में कीशोंग भराली दास (तमिलनाडु), भानव नंबूदरी (केरल), सोनित सिसोलेकर (महाराष्ट्र), अभिजय सिंह खेहरा (पंजाब), अविशी अग्रवाल (राजस्थान), जागृत गौर (चंडीगढ़), सिद्धांगना साहू (ओडिशा) और अरुश चौधरी (राजस्थान) शामिल थे।

प्रतियोगिता में छात्रों की चयन प्रक्रिया

दो चरणों की कठिन प्रकिया के बाद आठ छात्रों की भारतीय टीम का चयन किया गया था। पहली चरण में एक अखिल भारतीय लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 3,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद दूसरा चयन जीएसआई बेंगलुरु द्वारा आयोजित दो सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए किया गया था, और इसे देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा कंडक्ट किया गया था।

भारतीय छात्रों ने जीते 4 Gold, 4 Silver और 6 Bronze मेडल, किया देशवासियों को गौरवान्वित

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा दिया जाता है फंड
इस कार्यक्रम को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा फंड किया गया था और स्कूली छात्रों के लिए एक आउटरीच पहल के रूप में इस ओलंपियाड का आयोजन भारतीय भूवैज्ञानिक सोसायटी, बेंगलुरु द्वारा किया गया था।

इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड-2022 में भारतीय स्कूली छात्रों की टीम की तरफ से चार स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम ऊँचा किया है।

यह भी पढ़ें :यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, 20 साल के ड्राइवर का टुकड़ों में मिला शव

 

 520 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UPPBPB Result : यूपी पुलिस पीएसी कांस्टेबल, फायरमैन व कर्मशाला सहायक भर्ती का परिणाम हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

Sat Sep 3 , 2022
Spread the loveUPPBPB Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) द्वारा दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों के लिए चल रही पीएसी कांस्टेबल, फायरमैन, सहायक परिचालक और कर्मशाला सहायक के पदों पर भर्ती के मद्देनजर रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए आवेदन […]

You May Like