Malala Yousafzai के जन्मदिन पर हर वर्ष मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस, जानें आज का इतिहास

Spread the love

Malala Yousafzai : महिला शिक्षा ( Women education) के लिए काम करने वाली और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ( Malala Yousafzai ) को सलाम करने के लिए 12 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अहम बात यह है कि केवल 24 साल की इस लड़की ने क्या कर दिया कि उसके सम्मान में अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस मनाया जाता है।

Image

आज हम आपको बताते हैं कि क्या है इस दिन की खासियत और 12 जुलाई को मलाला दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। दरअसल, 24 वर्षीय मलाला ( Malala Yousafzai ) वर्तमान में विश्व स्तर पर महिला शिक्षा के अधिकार के लिए काम करती हैं। एक समय था जब उन्हें एक युवा लड़की के रूप में स्कूल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। इसका विरोध करने की वजह से ही आतंकवादियों ने 2012 में उन पर जानलेवा हमला किया था लेकिन वो बच गईं और आज भी दुनियाभर में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संघर्षरत हैं।

Image

Malala Yousafzai : अब यूएन की ओर से इस दिन का उपयोग विश्व के नेताओं से दुनिया भर में प्रत्येक बच्चे के लिए अनिवार्य और मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपील करने के अवसर के रूप में किया जाता है।

पाकिस्तान के स्वात घाटी में जन्मी मलाला ( Malala Yousafzai ) को कभी भी स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। ऐसा इसलिए कि तालिबान ने पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान के इस फरमान के खिलाफ उसने घर पर रहने से इनकार कर दिया। मलाला ने लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की वकालत की।

Image

Malala Yousafzai : साल 2012 में तालिबानी आतंकवादी ने लगभग उन्हें मार भी दिया था। तालीबानी आतंकियों ने मलाला द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाए गए अभियान से नाराज होकर 2012 में मलाला के सिर में गोली मार दी थी।

Image

अपनी एक पुरानी पोस्ट में मलाला ( Malala Yousafzai ) ने घटना के बाद के बारे में बताया था कि अक्टूबर 2012 में पाकिस्तानी तालिबान का एक सदस्य मेरी स्कूल बस में चढ़ा और मेरे सिर में गोली मार दी। गोली ने मेरी बाईं आंख, खोपड़ी और मस्तिष्क को चपेट में ले लिया। मेरे चेहरे की नस को चीर दिया, मेरे कान का परदा चकनाचूर कर दिया और मेरे जबड़े के जोड़ों को तोड़ दिया।

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

  • पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
  • इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 1290 में बाहर निकाला गया।
  • लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
  • इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
  • नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर 1673 में हस्ताक्षर हुए।
  • शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
  • विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
  • अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने 1801 में फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
  • जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 1812 में कनाडा पर हमला किया।
  • भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।

SS Enterprise: First steamship to India

  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
  • बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई थी।
  • ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म 1912 में बनी।
  • टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 1918 को विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
  • बेल्जियम ने 1935 में तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
  • प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने 1943 में नाजियों को हराया 12000 मरे।
  • महात्मा गाँधी की हत्या के बाद RSS पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 1949 में हटाया गया।
  • अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  • भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।

Ranchi University की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindi

  • अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
  • आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  • दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।
  • रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
  • जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
  • फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  • 1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
  • 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 2003 में बातचीत के लिए सहमत।
  • मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
  • इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर 2006 में हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – 

  • रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।

Julius Caesar summary in hindi, class 10 cbse, story by william  shakespeare: जूलियस सीज़र ड्रामा का सार

  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 1895 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 को हुआ था।
  • क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 को जन्म हुआ।

BCCI Removes Sanjay Manjrekar From Commentary Panel After Recent  Controversies | BCCI ने उठाया बड़ा कदम, संजय मांजरेकर को कमेंट्री पैनल से  हटाया

  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 1982 को हुआ था।
  • नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 1997 को पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई को हुए निधन –

  • लोदी वंश के संस्थापक बहलोल खान लोदी का दिल्ली में निधन 1489 में हुआ।
  • प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।

Rajendra Kumar Birth Anniversary| know his filmy career | Rajendra Kumar:  जुबली कुमार के जन्मदिन पर याद आती है उनकी अधूरी प्रेम कहानी | News Track in  Hindi

  • विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 2012 को हुआ था।

ऐसे थे कभी नहीं हारने वाले Dara Singh, 200 किलो के किंग कॉन्ग को उठाकर फेंक  दिया था बाहर - Dara Singh Death Anniversary Know Many interesting facts and  fights story of

  • हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ था।

प्राण: एक ऐसे खलनायक जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया bollywood actor  pran death anniversary bollywood Tadka

12 जुलाई के महत्वपूर्ण दिवस –

  • मलाला दिवस

यह भी पढ़ें : Nagaland के BJP प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग ने जनसंख्या नियत्रंण का बताया अनोखा उपाय, कहा मेरी तरह रहो ‘सिंगल’

 436 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहली बार मारुति ने जारी किया न्यू विटारा का टीजर, बैक की झलक दिखाई; नाम से सस्पेंस भी खत्म किया

Tue Jul 12 , 2022
Spread the loveमारुति ने पहली बार अपनी न्यू SUV विटारा के नाम से सस्पेंस खत्म करते हुए एक ऑफिशियल टीजर जारी किया है। इस टीजर में विटार का नाम ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) बताया गया है। टीजर में SUV के बैक साइड पर लिखे इस नाम को दिखाया गया है। […]

You May Like