International Yoga Day : PM से लेकर CM तक सभी ने किया योग, हिमवीरों ने 17000 फीट की ऊंचाई पर किया योग

Spread the love

International Yoga Day : दुनिया भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं।

Image

आज उन्होंने 15 हजार लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी प्रतिष्ठित लिंगायत समुदाय के गुरुकुल सुत्तूर मठ भी जाएंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा और पार्टी की प्रदेश ईकाई के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने यहां येलहांका वायुसेना अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की थी।

Image

International Yoga Day : आज के दिन दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ लोगों के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है। योग दिवस के मौके पर भाजपा 75,000 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के सभी पदाधिकारी देश के विभिन्न जगहों पर योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शरीक होंगे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 185 से ज्यादा देशों ने प्राथमिक तौर पर समर्थन किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए।

Image

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के हिमवीरो (जवानों) ने उत्तराखंड में 14,500 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

Image

Image

International Yoga Day : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योग अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है. मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है,” वे कहते हैं।

Image

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

Image

International Yoga Day : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के कोणार्क मंदिर परिसर में लोगों के साथ योग किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योगाभ्यास किया।

Image

साबरमती रिवरफ्रंट के किनारे योग करने वालों का कुछ ऐसा रहा नजारा।

Image

International Yoga Day : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पुराना किला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अन्य देशों के डिप्लोमेट के साथ योगाभ्यास किया।

Image

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा योग करते हुए।

Image

 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी योग अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme : कैसे होगी अग्निवीरों की भर्ती? जारी हुआ नोटिफिकेशन, जानें कौन तय करेगा अग्निपथ का रास्ता

Image

 430 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bharat Gaurav Project : आज से शुरू हो रही है श्री रामायण एक्सप्रेस, 18 दिन, 8 राज्य और 8000 किमी का होगा सफर

Tue Jun 21 , 2022
Spread the loveBharat Gaurav Project : सरकार ने हाल ही में भारत गौरव प्रोजेक्ट शुरू किया है। कुछ दिनों पहले ही इस प्रोजेक्ट की पहली प्राइवेट ट्रेन तमिलनाडु के कोयम्बटूर से महाराष्ट्र के शिरडी तक रवाना हुई थी। अब इसी योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए […]

You May Like