क्या राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं Parineeti Chopra? 24 घंटे में दो बार देखा गया साथ; लंदन में भी एक साथ हो चुके हैं स्पॉट

Spread the love

पंजाब (Punjab) से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद राघव चड्ढा बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ कैमरे में कैद हुए हुए हैं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राघव चड्ढा पहले परिणीति चोपड़ा के साथ डिनर पर गए थे और गुरुवार को ‘लंच डेट’ के लिए फिर से उनसे मिले. दोनों ने पहले मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव इलाके में वेस्टिन होटल में डिनर किया, वहीं उन्होंने बांद्रा (Bandra) के एक रेस्टोरेंट में लंच किया. उनके लंच मीट-अप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच कुछ चल रहा है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti and Raghav) सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, परिणीति और राघव दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

पहले डिनर पर साथ देखा गया

परिणीति और राघव को एक दिन पहले डिनर पर साथ देखा गया। दोनों ने मैचिंग के कपड़े भी पहने थे। उन्हें मुंबई के आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और इनकी चर्चा होने लगी।

डिनर के बाद लंच भी साथ किया

अभी लोग कुछ समझ ही पाते कि आज दिन में परिणीति और राघव दोनों लंच पर भी साथ नजर आए। बस फिर क्या था, दोनों की डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं। कहा जाने लगा कि वे रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले लंदन में भी दोनों एक एवेंट में थे।

यह भी पढ़ें : प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी UAPA के तहत है अपराध : SC ने 2011 के फैसले को भी किया खारिज

 405 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो राम को लाए हैं... गाने वाले कन्हैया मित्तल का नया गाना 'मैं यूपी बोल रहा हूं...' हुआ हिट, योगी सरकार के 6 साल हुए पूरे

Fri Mar 24 , 2023
Spread the loveउत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में छह साल पूरे कर लिए हैं। 25 मार्च यानि कल उनके दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य उत्सव मोड में रहेगा। योगी आदित्यनाथ अखंड कार्यकाल के साथ उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक […]

You May Like