ISRO: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे ISRO Chief Somnath

Spread the love

ISRO: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर होने की खबर मिली है। ये जानकारी तब मिली जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था, उसी दिन इसरो प्रमुख में कैंसर का पता चला। लेकिन सोमनाथ ने इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू में दी है। सोमनाथ ने कहा कि जांच के दौरान शरीर में अनियंत्रित कोशिकाओं की वृद्धि के बारे में पता चला जिसके आधार पर कैंसर का निदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च की सुबह मेरी स्कैनिंग की गई, इसमें पता चला कि पेट में अनियंत्रित रूप से कैंसर कोशिकाएं बढ़ रही हैं। मिशन लॉन्च के बाद मैं चेन्नई गया, वहां दोबारा स्कैनिंग और कई और जांच की गई। रिपोर्ट्स से पता चला कि ये वंशानुगत रोग है। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन की सलाह दी है। डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर की सर्जरी और फिर कीमोथेरेपी की।

उनहोंने आगे बताया कि ये मेरे और परिवार के लोगों के लिए काफी चौंका देने वाली स्थिति थी, पर उपचार ही इसका एकमात्र तरीका था जो समय पर होना भी जरूरी था। कैंसर का इलाज संभव है, ये लाइलाज नहीं है। निश्चित ही ये मेरे और परिवार के लिए कठिन समय था। डॉक्टर्स ने इसके नियमित स्कैनिंग की सलाह दी है। फिलहाल मैं ठीक हूं।

यह भी पढ़ें:- Agra News: महंगी लिपस्टिक लाना पति को पड़ा महंगा, पत्नी को चाहिए 10 रूपए की…

 104 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal : जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए सुख का जीवन

Wed Mar 6 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 06 मार्च 2024, बुधवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like