Udupi Sri Krishna Temple: देश के इस मंदिर में कान्हा के खिड़की से मिलते हैं दर्शन, पौराणिक कथा से जानें वजह

Spread the love

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 19 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण मंदिरों की रौनक देखने लायक होती है। कान्हा के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा कृष्ण मंदिर भी है, जहां कान्हा के खिड़की से दर्शन मिलते हैं। मंदिर के भीतर भक्तों के जाने की मनाही है। जानें मंदिर के बारे में-

MY VISIT TO UDUPI SRI KRISHNA TEMPLE (Post No.6982) | Tamil and Vedas

लोगों की आस्था है कि इस खिड़की से वे ही श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पाते हैं, जिन पर खुद प्रभु की कृपा होती है। यह अद्भुत खिड़की कर्नाटक के उडुपी जिले के कृष्ण मंदिर में है। यह देश के बांके बिहार लाल के प्रसिद्ध मंदिरों में भी एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना 13वीं शताब्दी में हुई थी। इस मंदिर का निर्माण वैष्णव संत श्री माधवाचार्य ने कराया था।

Udupi Sri Krishna temple to get golden tower thanks to Palimaru Mutt seer |  Deccan Herald

एक पौराणिक कथा के अनुसार, कनकदास छोटी जाति से आते थे। मगर वह कृष्ण प्रेमी थे। छोटी जाति से होने के कारण उन्हें कृष्ण मंदिर में अंदर आकर दर्शन-पूजन की मनाही थी। इसलिए वह मंदिर से दूर खड़े होकर कान्हा को याद किया करते थे। एक दिन कनकदास ने भगवान श्रीकृष्ण से दर्शन कराने की प्रार्थना की। प्रभु ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए मंदिर के पिछले हिस्से में एक खिड़की बनवा दी जहां हर कोई आ-जा सकता था।

Udupi Sri Krishna Temple: Timings, History, Entry Fee & Locations | Veena  World

कनकदास जब वहां पहुंचे तो भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं उन्हें दर्शन दिए। जब लोगों को यह बात पता चली तो और लोग वहां पर आकर कान्हा की पूजा-अर्चना करने लगे। तब से आजतक यह खिड़की से कान्हा के दर्शन करने की परपंरा प्रचलित है।

 1,190 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of August 19 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Fri Aug 19 , 2022
Spread the loveHistory of August 19 : 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –  मैक्सिमिलियन 1493 में प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना। फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने 1591 में उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया। मुगल बादशाह अकबर ने 1600 में अहमदनगर पर विजय हासिल की। स्जालंकमेन के युद्ध में 1691 को ऑस्ट्रिया ने तुर्कों […]

You May Like