Bihar News: जेडीयू ने बिहार में 16 सीटों पर जारी किए प्रत्याशियों के लिस्ट

Spread the love

Bihar News: लोकसभा चुनाव की तारीकों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियां अपने-अपने तैयारियों में जुटी है। इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए।

कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव?

जिसमें राजीव रंजन (ललन) सिंह मुंगेर से और लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं इसके अलावा सुनील कुमार बाल्मिकी नगर से चुनाव लड़ेंगे। सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर लड़ेगे। झांझारपुर से रामप्रीत मंडल लड़ेंगे चुनाव। इसके अलावा भागलपुर से अजय कुमार मंडल लड़ेंगे चुनाव।

इसके अलावा सुपौल से दिलेश्वर कामैत चुनाव लड़ेंगे। किशनगंज से मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया है। वहीं कटिहार से दुलालचंद्र गोस्वामी मैदान में उतरेंगे। पूर्णिया से संतोष कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे। वहीं गोपालगंज से डॉक्टर आलोक कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे। सिवान से विजयालक्ष्मी देवी चुनाव लड़ेंगी।

भागलपुर से अजय कुमार मंडल को टिकट मिला है। वहीं गोपाल मंडल खाली हाथ रह गए। बांका से गिरिधारी यादव को टिकट मिला है। नालंदा से कौशलेंद्र कुमार को उतारा गया है। चंद्रेश्वर शाह को जहानाबाद से टिकट मिला है।

2019 में एनडीए को मिली थी बड़ी जीत

दरअसल, पिछले बार यानी लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को बड़ी जीत मिली थी। पिछले चुनाव में जेडीयू और बीजेपी ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें बीजेपी 17 में 17 सीट जीत गई थी और जेडीयू 16 सीट पर जीती थी। इसके साथ ही लोजपा भी छह सीटों पर विजयी हुई थी। वहीं, इस बार जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें:-Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा, ऐसे करें हनुमान जी को खुश

 91 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष से लेकर मिथुन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Wed Mar 27 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 27 मार्च 2024, बुधवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like