सौरव गांगुली के ऑफर को ठुकरा कर अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगी Jhulan Goswami

Spread the love

पुरुष आईपीएल की तो चर्चा हर तरफ जोरों से होती है वहीं महिला आईपीएल (Women Premier League) की भी सरगर्मियां कुछ दिनों से तेज हो गई हैं। हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए पांच टीमों के नाम फाइनल कर लिए गए थे। अब इस लीग के ऑक्शन को लेकर सुर्खियां तेजी से सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि, अब महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की तारीखों में बदलाव हो गया है। वहीं उसी बीच एक खबर और सामने आई है वो है दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के लीग से जुड़ने को लेकर।

हाल ही में मिताली राज गौतम अडानी के ग्रुप की टीम गुजरात जायंट्स के साथ बतौर मेंटोर और सलाहकार जुड़ी थीं। वहीं अब झूलन गोस्वामी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि, उससे पहले एक बड़ी जानकारी यह भी है कि झूलन को लीग से जुड़ने के लिए बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ऑफर भी दिया था। लेकिन चकदा एक्सप्रेस ने उसे ठुकरा दिया है और वह अब मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गई हैं। गौरतलब है कि सौरव गांगुली ने बीसीसीआई से इस्तीफे के बाद दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर के रूप में अपना पद संभाला था।

जानकारी के अनुसार, सौरव गांगुली ने झूलन गोस्वामी को दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी के साथ महिला प्रीमियर लीग में जुड़ने का ऑफर दिया था। पर उन्होंने दादा का ऑफर ठुकरा दिया है और अब वह महिला आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गई हैं। हालांकि, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 355 विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी एक्शन में नहीं नजर आएंगी। बल्कि वह मुंबई इंडियंस की महिला टीम के साथ एक्शन में नहीं नजर आएंगी बल्कि बतौर मेंटोर टीम के साथ जुड़ेंगी। झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक भी बन रही है जिसका नाम चकदा एक्सप्रेस है और उसमें अनुष्का शर्मा उनका किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें : एक ऐसा देश जहां की महिलाएं बिना शादी के बन सकती है मां, मिला हुआ है यह कानून अधिकार

 275 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of February 2nd : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Thu Feb 2 , 2023
Spread the loveHistory of February 2nd : 2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –  भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच 1509 में युद्ध हुआ। चीन के शैन्सी प्रांत में 1556 में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई। चार्ल्स प्रथम […]

You May Like