Arati Prabhakar को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बनाया अपना वैज्ञानिक सलाहकार, जानिए कौन हैं आरती

Spread the love

Arati Prabhakar : भारतीय मूल की भौतिक विज्ञानी डॉक्टर आरती प्रभाकर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया है। आरती को ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी (OSTP) के निदेशक के तौर पर नामित किया गया है। आरती OSTP को लीड करने वाले पहली महिला अप्रवासी और पहली अश्वेत व्यक्ति बन गई हैं।

दिल्लीत जन्मलेल्या आरती प्रभाकर अमेरिकेच्या राष्ट्राध्यक्षांच्या सर्वोच्च  वैज्ञानिक सल्लागार पदी नियुक्त | खबरनामा

कौन हैं आरती प्रभाकर?

नई दिल्ली में  2 फरवरी 1959 को पैदा हुई आरती लुबॉक और टेक्सास में पली-बढ़ी हैं। 1979 में उन्होंने टेक यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने 1980 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस और 1984 में एप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी किया। इसी साल उन्होंने 1984 में ऑफिस ऑफ टेक्नोलॉजी असेसमेंट के साथ कांग्रेस की फैलोशिप प्राप्त की।

Arati Prabhakar to be appointed as science adviser to the President of US

 

Arati Prabhakar : आरती ने डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA) से जुड़कर नए तकनीक और बिजनेस के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। बाद में वह DARPA के माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी ऑफिस की फाउंडिंग डायरेक्टर बनीं।

President Biden nominates Indian-American scientist Arti Prabhakar as top  science advisor | MorungExpress | morungexpress.com

बिल क्लिंटन और बराक ओबामा के साथ भी काम कर चुकी हैं आरती –

इसी दौरान प्रभाकर ने मिलिट्री सिस्टम्स में नए एडवांस सेमीकंडक्टर्स टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत की और निर्देशन किया। इसके बाद प्रभाकर को 1993 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी (NIST) का प्रमुख नियुक्त किया गया।

Арати Прабхакар займет пост директора управления научно-технической  политики Белого дома

Arati Prabhakar : यहां पर काम करने के बाद आरती ने सिलिकॉन वैली का रुख किया जहां उन्हें पहली बार चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के तौर पर जाना गया। उन्होंने रेकेम में उपाध्यक्ष और इंटरवल रिसर्च की अध्यक्ष के तौर पर काम किया। ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए आरती 2001 में वह अमेरिकी वेंचर्स पार्टनर्स से जुड़ीं। बाद के सालों में वह DARPA की प्रमुख बनीं।

Biden Nominates Indian-American Arti Prabhakar As Top Science Advisor

सामजिक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के मकसद से आरती ने 2019 में एक गैर लाभकारी संगठन की शुरुआत की। आरती OSTP में एरिक लैंडर की जगह लेंगी। एरिक ने फरवरी 2022 में वर्कप्लेस में खराब वातावरण के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह जो बाइडेन के साथ मिलकर कैंसर मूनशॉट इनिशिएटिव पर काम करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें : History of June 23 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो मात्र 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के बन गये थे कुलपति, जानें आज का इतिहास

यह भी पढ़ें : President Election : यशवन्त सिन्हा की पत्नी ने कहा – BJP के पास अच्छा कैंडिडेट और बहुमत भी

 650 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषभ को सबक सिखाने के लिए शो में एंट्री करेगा टीवी का ये हैंडसम हंक...

Thu Jun 23 , 2022
Spread the loveटेलिविजन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल का शो ‘नागिन 6’ इन दिनों धमाल मचाता दिखाई दे रहा है। शो को टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बनाए रखने के लिए मेकर्स न केवल लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट ला रहे हैं, बल्कि नए-नए […]

You May Like