Sunita Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से लगातार उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सुर्खियों में है। सुनीता केजरीवाल आज यानी शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से चर्चाओं में हैं। इस मौके पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोनों की मुलाकात अहम
इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की अहम है। सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह अटकलें लगाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।
मुलाकात करने सीएम केजरीवाल के घर पहुंचीं कल्पना
बता दे कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ अरविंद केजरीवाल घर पहुंचीं। जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीत केजरीवाल से मिली। इसी क्रम में पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल भी सुनीता केजरीवाल से मिलने पहुंचे।
सीएम केजरीवाल और हेमंत सोरेन हैं ईडी की हिरासत में
गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े से मनी लांड्रिंग केस गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पहले 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8 घंटे तक चली कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस का बड़ा खेल, जानें हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से कौन लड़ेगा चुनाव?
87 total views, 1 views today