कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज बोरीवली कोर्ट में होंगे पेश

Spread the love

कमाल आर खान को मुबंई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। कमाल आर खान को एक विवादित ट्वीट के कारण गिरफ्तार किया गया है, जो उन्होंने साल 2020 में किया था। मुबंई पुलिस ने बताया है कि आज उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जायेगा। कमाल खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी । बता दें कि वो ट्विटर अक्सर सेलेब्स को निशाना बनाते रहते हैं। और विवादित पोस्ट करते है।

KRK Controversy : Kamaal R Khan Controversies With Bollywood Celebrities

जानें क्या है पूरा मामला

इस साल फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में भी कमाल खान कमेंट कर चुके हैं। वो नई रिलीज होने वाली फिल्मों का रिव्यू करते हुए उनकी कमियां बताते हैं और फिल्मों का मजाक बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने बी टाउन के तीनों खान को बूढ़ा तक बता दिया था और कहा था कि सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में भविष्य में भी फ्लॉप होंगी। कमाल आर खान  ने ट्वीट कर लिखा था, ‘सभी खान एक्टर को ये समझ जाना चाहिए कि भारत में इनकी फिल्में नहीं चलेगी। क्योंकि ये तीनों खान अब बूढें और घमंडी हो गए हैं। इन्हें अच्छी और बुरी स्क्रिप्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Kamaal Rashid Khan Said China Is Most Dangerous Country According To FBI MI5 | KRK: 'MI5-FBI के हिसाब से चीन दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा', KRK के इस बयान पर लोगों

कौन है KRK 

कमाल राशिद खान जिन्हे आप सब KRK के नाम से जानते है। 47 वर्षीय कमाल आर खान एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर हैं। वो रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म देशद्रोही में काम किया था और वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म एक विलेन में भी नजर आए थे।

 377 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gautam Adani बनें दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी, मोदी सरकार बनने से पहले सिर्फ इतनी थी संपत्ति..

Tue Aug 30 , 2022
Spread the loveगौतम अदाणी (Gautam Adani) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 137 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 60 वर्षीय अदाणी इस प्रतिष्ठित सूची में एलन मस्क (Elon Musk) और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) से पीछे हैं। फ्रांस के […]

You May Like