Kanhaiya Kumar : इस बार बिहार नहीं, इस सीट से कन्हैया कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Spread the love

Kanhaiya Kumar : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे न्याय पत्र नाम दिया गया है। इसी बीच कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके नाम पर अंतिम मुहर आज होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लग सकती है।

दरअसल, उत्तर पूर्वी सीट से अगर कन्हैया को टिकट मिलता है तो उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी से होगा। मनोज तिवारी 2014 और 2019 के चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

बता दे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में लेफ्ट के टिकट पर कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। वहां उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली की लोकसभा सीटें

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। यहां पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस समझौते के तहत 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि उसने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें:-UP Lok sabha Election 2024: अपने क्षेत्र के टिकट पर अड़े बृजभूषण शरण सिंह, जानें क्या होगा फैसला?

 78 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को मिलेगा लाभ

Sat Apr 6 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 06 अप्रैल 2024, शनिवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like