काम न मिलने के चलते कन्नड़ एक्टर ने की खुदकुशी

Spread the love

नई दिल्ली: कन्नड़ स्टार संपत जे. राम का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को एक्टर ने नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की। एक्टर की मौत की खबर सुन कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, संपत जे. राम पिछले कुछ समय से काम न मिलने की वजह से परेशान चल रहे थे। इस वजह से तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी का कदम उठाया। इस मामले पर एक्टर के परिवार वालों का रिएक्शन नहीं आया है। एक्टर का शव कर्नाटक के नेलमंगला में एक प्राइवेट अस्पताल में है।

Sampath J Ram Suicide: एक्टर संपत जे. राम ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी के  चलते उठाया ये कदम - Kannada TV actor Sampath J Ram dies by suicide at 35

संपत जे राम का अंतिम संस्कार उनके घर एनआर पुरा में होगा। अंतिम संस्कार कल यानी 23 अप्रैल को होगा। एक्टर के निधन पर कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शोक जताया। वहीं, दिवंगत एक्टर के को-स्टार रहे राजेश ध्रुव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दुख जताया। दरअसल, संपत के काम की बात करे तो उन्होंने ‘अग्निसाक्षी’ जैसे सुपरहिट सीरियल में काम किया। इसके अलावा एक्टर ने ‘श्री बालाजी फोटो स्टूडियो’ नाम की फिल्म में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। हाल में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक ने भी सराहा था।

 294 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of april 24 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Mon Apr 24 , 2023
Spread the loveHistory of april 24 : 24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – भारतीय सेना की पहली और सबसे बहादुर बटालियन मानी जाने वाली गोरखा रेजीमेंट ने 1815 में आज के दिन 200 साल पूरे किए हैं। रुस ने 1877 में ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। स्पेन […]

You May Like