पैगंबर मुहम्मद विवाद: उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन लेने में UP अव्वल, बंगाल में सिर्फ 60 गिरफ्तारी; रांची हिंसा पर SIT का गठन

Spread the love

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद देश के कई हिस्सों में तनाव व्याप्त है। झारखंड की राजधानी रांची में झड़पों ने दो लोगों की जान ले ली, पश्चिम बंगाल का हावड़ा उबल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया है। घरों में आग लगा दी गई और संपत्तियों को तोड़ दिया गया। पुलिस के साथ भी उपद्रवियों की झड़प हुई।

हिंसा के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अकेले उत्तर प्रदेश में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने उग्र विरोध के सिलसिले में 60 लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज किए गए जहां नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जुमे की नमाज के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।

 392 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of June 12 : जानिए आज का इतिहास, बालश्रम निषेध दिवस के अलांवा क्या कुछ है खास

Sun Jun 12 , 2022
Spread the loveHistory of June 12 : कहते हैं कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल समय होता है। लेकिन, उसी बचपन में पढ़ाई लिखाई के बजाय अगर बच्चे बाल मजदूरी करने लगे तो उनका बचपन नष्ट हो जाता है। हर साल करोड़ों बच्चे पढ़ाई लिखाई छोड़कर बाल मजदूरी में लग […]

You May Like