Karnataka Chunav Result 2023: बेंगलुरु क्षेत्र में भाजपा आगे, कांग्रेस भी दे रही है टक्कर

Spread the love

Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक के बेंगलुरु क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बना रखी है। गौरतलब है कि इन इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिनों तक रोड शो भी किया था। यहां कुल 28 सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी रुझानों में आगे है।

Karnataka Assembly Elections 2023: Exit polls show it's advantage Congress | Deccan Herald

बेंगलुरु क्षेत्र में भाजपा को बढ़त

बेंगलुरु क्षेत्र की कुल 28 सीटों में से अंतिम रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने भी 11 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जहां तक जेडीएस की बात है तो उसके उम्मीदवार भी 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।

पूरे प्रदेश में जो चुनाव रुझान दिख रहे हैं, उसके हिसाब से बेंगलुरु क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर लग रहा है। भाजपा बैंगलोर दक्षिण में आगे है तो कांग्रेस ने अनेकल में बढ़त बना रखी है। यशवंतपुर में जेडीएस को बढ़त मिल रही है।

वोट शेयर में भी कांग्रेस काफी आगे

कर्नाटक चुनाव में अब चुनाव आयोग के भी आंकड़े आ चुके हैं और उनमें भी वोट प्रतिशत से लेकर सीटों तक में कांग्रेस काफी आगे निकल चुकी है। ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस राज्य में 43% से ज्यादा वोट ले रही है। वहीं बीजेपी को 36% वोट मिल रहें हैं। जेडीएस को भी 13% वोट मिल रहे हैं।

कांग्रेस के वोट शेयर में काफी उछाल

अगर 2018 के विधानसभा चुनावों से तुलना करें तो कांग्रेस का वोट शेयर 5% से ज्यादा बढ़ रहा है और रुझानों में जो उसे अधिक सीट मिलती दिख रही हैं, इसकी यही वजह हो सकती है। 2018 में कर्नाटक में भाजपा को 36.2% और कांग्रेस को 38% वोट मिले थे। जबकि, जेडीएस को 18.4% वोट मिले थे।

इस बार 73% हुई है वोटिंग

हालांकि, अभी सिर्फ रुझानों के आंकड़े चल रहे हैं और वोटों की गिनती खत्म होने तक इन आंकड़ों में काफी उतार-चढ़ाव की भी संभावना बनी रहेगी। गौरतलब कि इस साल राज्य में कुल 73% वोटिंग हुई है, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह भी माना जाता है कि ज्यादा वोटिंग सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी को दिखाता है।

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बरकरार!

कर्नाटक में दशकों से यह भी ट्रेंड रहा है कि वहां हर चुनाव में सरकारें बदल जाती हैं। इस बार का चुनाव भी उसी ट्रेंड को जाहिर कर रहा है। कांग्रेस 2018 में दूसरे नंबर की पार्टी बनकर भी सरकार में जरूर आई थी, लेकिन फिर बीजेपी ने सरकार बना ली थी। 2013 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था और वह पूरे पांच साल तक सत्ता में रही थी।

यह भी पढ़ें : http://UP Nikay Results 2023: कांउटिंग शुरू होने के बाद यूपी Deputy CM ने किया ट्वीट, कहा- रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में

 206 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्नाटक के रिजल्ट पर बोले संजय राउत, बजरंगबली की गदा BJP के सिर पर पड़ी

Sat May 13 , 2023
Spread the loveमुंबई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों में ही कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आज आने वाले फाइनल नतीजों के बीच कांग्रेस ने अपनी रणनीति को भी अंतिम रूप दे दिया है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। बेंगलुरु से लेकर दिल्ली कांग्रेस […]

You May Like