Kerala : ट्रेन में कहासुनी के बाद यात्रियों को आग के हवाले करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, आरोपी दिल्ली के शाहीनबाग का है निवासी

Spread the love

केरल में चलती ट्रेन में यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने के मामले में तीन दिन बाद केरल पुलिस की स्पेशल टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Kozhikode

केरल के कोझिकोड में 2 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक सनकी शख्स ने ट्रेन की बोगी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। अब मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान शाहरुख सैफी के रूप में हुई, जो दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है। वो केरल में वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। बाद में केरल पुलिस, महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले को एक साथ सुलझाने की कोशिश शुरू की।

kerala news, fire, train, passenger

आरोपी को मंगलवार देर रात रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वो रत्नागिरी सिविल अस्पताल में अपनी चोट का इलाज करवाने गया था, लेकिन वो वहां से भाग निकला। आखिर में उसको एटीएस ने दबोच लिया।

कैसे लगी थी चोट?

शाहरुख ट्रेन को आग के हवाले करने के बाद कूद गया। उस दौरान उसे सिर में चोट लगी। जिसका इलाज करवाने वो गया था। कूदते वक्त आरोपी के कुछ दस्तावेज भी गिर गए, जिसके आधार पर केरल पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस ने उसे ट्रैस किया।

पिता ने कही ये बात

आरोपी के पिता ने बताया कि वो लकड़ी का काम करता है। 31 तारीख को वो चला गया था। उसने कुछ नहीं बताया। उसके बाद से उसका फोन बंद जाने लगा। इस पर 2 अप्रैल को उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि वो साधारण व्यक्ति था, उसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।

उन्होंने आगे कहा कि एटीएस और पुलिस उनके घर आई थी। वो जरूरी जानकारी लेकर चले गए। वो मानते हैं कि अगर उनके बेटे ने अपराध किया है, तो उसे सजा दी जाए। उनको अभी तक ये नहीं पता कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

D1 डिब्बे में लगाई थी आग

रेलवे के मुताबिक अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। इसमें मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 8 लोग घायल हुए थे। इस गिरफ्तारी के बाद रेल मंत्री ने महाराष्ट्र एटीएस, केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें : पॉर्न स्टार Stormy Daniels को मानहानि मामले में मिली शिकस्त, कोर्ट ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना

 231 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of april 6 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Thu Apr 6 , 2023
Spread the loveHistory of april 6 : 6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – राजकुमार खुसरो ने 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की। फ्रांस ने 1672 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। सन 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई। अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट […]

You May Like