Khesari Lal Yadav के गाने ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ ने मचाया गर्दा, अभिनेता ने इकाना स्टेडियम में भी लगाया ठुमका

Spread the love

‘आ गए मैदान में, छा जाए जहां में, हर खिलाड़ी लगे लागी रऊवा… मारे ला छक्का, मारे चउवा, जब खेले सुपरजायंट्स लखनऊवा’. ये उस गाने के बोल हैं जिसे भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने गाया है. IPL 2023 की धूम के बीच ये गाना जन-जन तक पहुंच रहा है और उन्हें झूमने पर मजबूर कर रहा है।

Khesari के गावल Khele Super Giants Lucknowa | @LucknowIPL Anthem | #Khesari  Lal Yadav | #Bhojpuri Teaser​ -

इकाना स्टेडियम में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पब्लिक का ध्यान उस वक्त खेल के ऊपर से हट गया जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इसी गाने पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए।

Image

इस बार आईपीएल (IPL 2023) में पहले ही भोजपुरी भाषा की एंट्री हुई है, जो भोजपुरी (Bhojpuri In IPL 2023) के दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक है और उसी रोमांच को बढ़ाने के लिए भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यह गाना लॉन्च किया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। ट्रेंडिंग स्टार ने केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए भोजपुरी गाना गाया है, जो कि रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे महज कुछ ही घंटों में मिलियन्स व्यूज भी मिल चुके हैं। इस गाने के बोल ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ (Khele Super Giants Lucknowa) है।

Image

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ (Khesari Lal Song Khele Super Giants Lucknowa) को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इस गाने के आने के बाद से फैंस काफी खुश हैं। वो लगातार अपने चहेते के लिए कमेंट्स कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके फैंस उन्हें ‘ऑक्सीजन ऑफ भोजपुरी इंडस्ट्री’ तक बता रहे हैं।

भोजपुरी गाना ‘खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा’ (Bhojpuri gaana Khele Super Giants Lucknowa) के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसके डायरेक्टर बद्री नाथ झा है। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। इस गाने का धमाकेदार म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।

यह भी पढ़ें : Ayodhya : तस्वीरों में देखिये राम मंदिर का कितना काम हुआ पूरा, भव्य तस्वीरों पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया

 761 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी को धमकी भरा पत्र लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun Apr 23 , 2023
Spread the loveकेरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जेवियर के तौर पर हुई है जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पड़ोसी को फंसाने के लिए ये पत्र लिखा था। कोच्चि सिटी […]

You May Like