Lock Upp की सक्सेस पार्टी में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे मुनव्वर फारूकी..

Spread the love

‘लॉकअप‘ के विनर मुनव्वर फारूकी ने शो में कंगना रनौत से वादा किया था कि एक बार शो खत्म हो जाए तो वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लेडी लव के साथ तस्वीर शेयर की। उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। दोनों रोमांटिक अंदाज में मिरर सेल्फी ले रहे हैं। ‘लॉकअप‘ की जबरदस्त  सफलता  के बाद रविवार की शाम को एक सक्सेस  पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में कंगना रनौत और एकता कपूर भी शामिल हुए। साथ ही शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट  को देखा गया। ‘लॉकअप‘ की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए।

शो में किया जिक्र

मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड को ‘बब्बी‘ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने शो में कई बार जिक्र किया।  उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सबसे पहले तब चर्चा चली जब उन्होंने शो में रहते हुए एक कप पर ‘बब्बी‘ लिखा और नीचे हार्ट का शेप बनाया। इसके अलावा वह अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर N कई जगह लिखते दिखे।

पार्टी का वीडियो वायरल

‘लॉकअप‘ से बाहर आते ही मुनव्वर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाते दिखे। ‘लॉकअप‘ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं। पार्टी में दोनों कोजी अंदाज में हैं और डांस कर रहे हैं। उनके पास मंदना करीमी भी खड़ी हैं। वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

 791 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ताजमहल में लड्डू बांटने पहुंचे हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका...

Mon May 9 , 2022
Spread the loveविश्व धरोहर ताजमहल का विवादों से नाता गहराता जा रहा है। जगतगुरु परमहंस आचार्य को प्रवेश से रोके जाने के बाद सोमवार को एक बार फिर ताजमहल चर्चा में आ गया। वहां हिंदू महासभा के कार्यकर्ता लड्डू बांटने पहंच गए। बैरियर पर चेकिंग के दौरान मिठाई मिलने पर […]

You May Like