Prayagraj News: चलती ट्रेन में सांप दिखाकर यात्रियों से लूट

Spread the love

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ट्रेन में लूटपाट की एक अजीबों – गरीब घटना सामने आई है। यहाँ ट्रेन में सफर कर रहे एक दर्जन यात्रियों को सांप दिखाकर लूटपाट की गई। जी हाँ, बिहार के दानापुर से पुणे जा रही दानापुर पुणे एक्सप्रेस की जनरल बोगी में इस वारदात को अंजाम दिया गया। लूट-पाट करने वाले आरोपी शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन से चेन पुलिंग कर फरार हो गए।

क्या है मामला ?

दरअसल, दानापुर पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े पांच बजे छिवकी स्टेशन पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। लिंक जंक्शन के पास ट्रेन धीमी होने पर जनरल बोगी में चार युवक चढ़ गए। ट्रेन जैसे ही इरादतगंज से जसरा के बीच पहुंची उन्होंने सांप दिखाकर यात्रियों से रूपये मांगने शुरू कर दिए। मना करने पर मारपीट करते हुए यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। लगभग एक दर्जन यात्रियों से कैश और सामान छीने गए। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर दी। घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया।

वही, RPF इंस्पेक्टर छिवकी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल की गयी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर यात्रियों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें:- Bihar News: जिगर के टुकड़े के पिता ने खुद किए कई टुकड़े, जानें क्या है पूरा मामला ?

 124 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Farmers Protest 2024: किसानों के आंदोलन में शामिल नहीं हुए राकेश टिकैत, जानिए क्या है वजह?

Tue Feb 13 , 2024
Spread the loveFarmers Protest 2024: केंद्र सरकार और किसानों के बीच सहमति न बनने के बाद आज पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अपनी कई मांगें लेकर मार्च कर रहे हैं। हालांकि इस आंदोलन में फिलहाल भारतीय किसान यूनियन के नेता और किसान नेता राकेश टिकैत  नहीं शामिल हुआ है। […]

You May Like