Lucknow : साइन बोर्ड एंगल में गर्दन फंसने से हुई युवक की मौत, वारदात CCTV कैमरे में कैद

Spread the love

Lucknow : नशे में आदमी कब क्या करता है उसका उसे अंदाजा भी नहीं होता। कई बार यही नशा व्यक्ति को मौत के द्वार तक पहुंचा देता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जहां नशे ने मर्चेंट नेवी कर्मी की जान ले ली। कुछ ही देर में मर्चेंट नेवी कर्मी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

Lucknow
Lucknow

Lucknow : दरअसल, लखनऊ के गाजीपुर के ब्रह्मकुमारी कॉलोनी में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड की एंगल पर नशे में धुत एक मर्चेंट नेवी कर्मी लड़खड़ाकर गिर गया। मर्चेंट नेवी कर्मी की गर्दन एंगल में फंस गई। इस दौरान उसने गर्दन निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

Lucknow : कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह घटना पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गाजीपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहने वाला आलोक त्रिपाठी (34) मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रात में वह पार्टी कर बाइक से आया था। इस दौरान बाइक से उतरकर घर के बाहर वह टहलने लगा।

Lucknow

मर्चेंट नेवी कर्मी ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Lucknow : इस दौरान वह लड़खड़ाकर घर के बाहर लगे साइन बोर्ड की एंगल पर गिर गया। मर्चेंट नेवी कर्मी की गर्दन एंगल में फंस गई। इस दौरान उसने गर्दन निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन निकाल नहीं पाया। उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि वह नशे में था, इसलिए मर्चेंट नेवी कर्मी खुद को संभाल नहीं पाया और यह हादसा हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Lucknow : घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में दिख रहा है कि आलोक त्रिपाठी बाइक से आता है। बाइक खड़ी करके हेलमेट गाड़ी पर टांग देता है और टहलने लग जाता है। थोड़ी देर बाद वह घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के ऊपर गिर जाता है। इस दौरान देखने वालों की भीड़ लग जाती है।

Lucknow : वहीं आलोक त्रिपाठी के घर लाॅन में घूम रही रिश्तेदार को घटना की भनक तक नहीं लगती। जिस समय साइन बोर्ड की एंगल में फंसकर आलोक त्रिपाठी तड़प रहा था। उस दौरान उसकी भाभी पूजा घर का ताला चेक कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर पता होता कि आलोक जाली में फंसा है तो उसकी जान बचा लेती। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : History of September 11 : पूर्व क्रिकेटर लाला अमरनाथ के जन्मदिन के अलांवा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

 478 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जारी हुआ JEE Advanced 2022 का रिजल्ट, R K Shishir बने ऑल इंडिया टॉपर वहीं तनिष्का लड़कियों में सबसे आगे

Sun Sep 11 , 2022
Spread the loveJEE Advanced : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT-बॉम्बे) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) 2022 का रिजल्ट आज 11 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना जेईई एडवांस स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। इस […]

You May Like