Maharashtra : भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 8 घायल, 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Spread the love

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के वालपाड़ा इलाके में एक इमारत शनिवार को ढह गई. दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है. मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Image

अब तक कुल 9 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिसमें से एक की मौत हुई है और 8 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है, मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा दोपहर 1.45 मिनट पर हुआ. इस इमारत में तीन से चार परिवार रह रहे थे। अभी के लिए रेस्क्यू कर 9 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अभी भी 22 लोग मलबे के नीचे ही दबे हुए हैं।

Image

10 साल पुरानी थी बिल्डिंग

जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक ये बिल्डिंग 10 साल पुरानी थी, इसमें दरारे आ रही थीं। हादसे की वजह से पूरी बिल्डिंग कुछ सेकेंड के अंदर में भरभराकर नीचे गिर गई। अभी के लिए मौके पर दमकल और NDRF की टीमें मौजूद हैं। जोर दिया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी लोगों का सफल रेस्क्यू किया जाए।

Image

पहले भी हुए ऐसे हादसे, लापरवाही-भ्रष्टाचार कारण

अब ये कोई पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र में इस तरह से कोई बिल्डिंग ढही हो। कई मौकों पर ऐसे हादसे हुए हैं और लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। कई बिल्डिंगों में समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो कुछ जगहों पर अधिकारियों के भ्रष्टाचार की बात भी सामने आई है। अब उसी कड़ी में भिवंडी में ये हादसा हो गया है. घायलों को सरकारी उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। रेस्क्यू का जो वीडियो भी सामने आया है उसमें कई NDRF के कर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी तक कोई आधिकारिक बयान तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन पीड़ितों के रेस्क्यू पर सारा फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बसपा सांसद Afzal Ansari को 4 साल की सजा, सांसदी पर लटकी तलवार; गैंगस्टर केस में MP/MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

 427 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of april 30 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sun Apr 30 , 2023
Spread the loveHistory of april 30 : 30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – अमेरिका में 1598 में पहली बार थियेटर का आयोजन। यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर 1563 को फ्रांस से निकाला गया। जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम 1789 में सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए। ईस्ट इंडिया कंपनी की भारतीय […]

You May Like