Mahesh Navami 2022: महेश नवमी कल, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि व पावन व्रत कथा

Spread the love

Mahesh Navami 2022 Kab hai, Mahesh Navami 2022 Date in India: हिंदू धर्म में महेश नवमी का विशेष महत्व है। यह पावन दिन भगवान शंकर व माता पार्वती को समर्पित माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को महेश नवमी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ व माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल महेश नवमी 9 जून को पड़ रही है। जानें महेश नवमी से जुड़ी जरूरी जानकारी-

Mahesh Navami 2022: महेश नवमी कब है? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त एवं माहेश्वरी  समाज से जुड़ा महत्व - mahesh navami 2022 know date tithi puja muhurat and  significance kar – News18 हिंदी

महेश नवमी 2022 शुभ मुहूर्त (Mahesh Navami Subh Muhurat 2022)-

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 08 जून को सुबह 08 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 9 जून को सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार महेश नवमी 08 जून को मनाई जाएगी।

महेश नवमी आज, भूलकर भी न करें ये 10 काम, नाराज होंगे महादेव - Religion  AajTak

महेश नवमी महत्व (Mahesh Navami Importance)-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महेश नवमी के दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान शिव की कृपा से भक्तों को पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।महेश नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान शिव और माता पार्वती का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है।
भगवान शिव और माता पार्वती को पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाएं और आरती करें। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

 420 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैगंबर पर टिप्पणी: आंख दिखाने वाले OIC देश अनाज-फलों के लिए भारत पर निर्भर

Wed Jun 8 , 2022
Spread the loveNupur Sharma Controversy: इस्लामिक देशों के संगठन में 56 देश हैं। स्थापना 25 सितंबर 1969 को मोरक्को में हुई थी। तब नाम ऑर्गनाइजेशन ऑफ द इस्लामिक कॉन्फ्रेंस था। 28 जून 2011 को नाम ओआईसी पड़ा। भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर दुष्प्रचार की कोशिश के बीच अरब देशों […]

You May Like