Mamata Banerjee: रहस्यमय कारणों से लगा ममता बनर्जी को चोट ?

Spread the love

Mamata Banerjee: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रहस्यमय परिस्थितियों में चोट लगने के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। कि आखिर किसी राज्य की सीएम का इस तरीके से चोट लगना तमाम सवालों को खड़ा करता है। ममता बनर्जी की चोट लगने पर सियासत भी खड़ी हो गई है इस घटना को लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यमंत्री के घर और अंदर आने जाने वालों की सूची तैयार कर रही है।

दरएसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर लगी चोट से पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले एक बड़ा सियासी बवाल हो गया है। ममता के चोट लगने पर उन्हें कोलकाता के ही SSKM अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उन्हें वीवीआईपी वुडबर्न वॉर्ड में एडमिट किया गया था। सिर पर लगी चोट के चलते सीएम ममता के सिर पर टांके लगाए गए हैं। पूरा इलाज करने के बाद उन्हें अपने आवास पर शिफ्ट किया गया है। ममता के स्वास्थ्य की पल-पल की डॉक्टर्स मॉनिटरिंग कर रही है।

सूत्रों ने दी जानकारी

वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि उनको किसी ने धक्का दिया था, जिसके चलते सीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। ध्यान देने वाली बात तो यह है कि पिछले तीन महीने में दूसरी बार ममता बनर्जी दुर्घटना का शिकार हुई है। जनवरी में वे एक सड़क हादसे में जख्मी हो गई थीं। इसके पहले 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान पैर में चोट लग गई थी। ममता ने प्लास्टर लगाकर पूरा चुनावी कैंपेन किया था। टीएमसी चुनाव जीत गई थी लेकिन वे नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं।वही सीएम के चोट लगने पर बंगाल का पूरा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया। मुख्य सचिव से लेकर गृह सचिव और बंगाल के कई मंत्री और विधायक तक अस्पताल पहुंचे। यहां तक कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

सीएम ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए गिरी

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते वक्त गिर गई थी। वहीं कुछ खबरें यह भी रहीं कि ममता सीएम आवास की छत पर टहल रही थीं और इस दौरान वे फिसल कर गिरी थी और उन्हें चोट लग गई थीं। इसके अलावा यह भी कहा गया कि सीएम बेडरूम में थी और उन्हें इस दौरान किसी ने धक्का दे दिया था और इसके चलते उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई थी। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि चोट लगने की असल वजह क्या है। SSKM  अस्पताल के डायरेक्टर मणिमय बंदोपाध्याय ने बताया कि 14 मार्च को पता लगा था कि सीएम को किसी ने धक्का दिया है और इसके चलते वह चोटिल हो गई हैं। ऐसे में सभी जरूरी जांच के बाद उनकी ड्रेसिंग कर दी गई थी और ममता बनर्जी के सिर पर तीन टांके लगे थे। इस घटना के वक्त उनके साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी, कजरी बनर्जी और परिवार के कई लोग शामिल थे और अचानक उनका पैर फिसला और वे चोटिल हो गई थी।

कई सवाल हुए खड़े

सवाल यह है कि अगर ममता के साथ उनके परिवार के इतने सारे लोग थे तो अचानक उनको लगा धक्का हमला था या महज एक हादसा? वही ममता बनर्जी ने पीछे से लगे धक्के का जिक्र किया है। सीएम जेड प्लस सिक्योरिटी वाली कैटेगरी में आती हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन तक हमलावर पहुंचा कैसे?

सबसे पहला सवाल यह उठ रहा है कि ममता बनर्जी घटना के वक्त अकेले नहीं थीं। परिवार के लोग भी उनके साथ थे। जाहिर है वे लोग भी ममता बनर्जी के साथ टहल रहे होंगे। ममता बनर्जी को पीछे से धक्का लगने से गिरने की बात बताई जा रही है। तो ये पीछे से धक्का लगना कोई हादसा था या हमला?

दूसरा सवाल यह उठ रहा है की क्या साथ में टहल रहा कोई शख्स चलते चलते लड़खड़ा गया और ममता बनर्जी पर गिर पड़ा जिससे वो भी गिर गईं या ये कोई हमलावर था जो सुरक्षा व्यवस्था को भेद कर घर के अंदर तक पहुंच गया था?  मुख्यमंत्री होने के नाते ममता बनर्जी को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जिस तरह पीछे से धक्का दिये जाने की बात खुद ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर को बताई है, गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

सोशल मीडिया के जरिया मिली जानकारी

ममता बनर्जी को चोट लगने की जानकारी अस्पताल के अलावा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आई। टीएमसी के आधिकारिक X हैंडल से उनकी घायल ममता बनर्जी की तस्वीर जारी करते हुए दुआ की अपील की गई थी लेकिन उसके बाद कोई स्टेटस अपडेट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:- Rangbhari Ekadashi 2024: मथुरा से पहले काशी में क्यों मनाई जाती है होली? जानिए खासियत

 90 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, कर्क, धनु, मीन राशि वाले आज रहे सतर्क

Sat Mar 16 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 16 मार्च 2024, शनिवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like