Mann Ki Baat : पीएम मोदी का ऐलान- भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

Spread the love

Mann Ki Baat : रविवार को मन की बात के 93वें संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि काफी लंबे वक्त से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान नमीबिया से लाए गए चीतों के बारे में भी जिक्र किया।

Image

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह की जयंती मनाएंगे।

Chandigarh airport to remain closed for two weeks in February to lengthen  runway

Mann Ki Baat : बता दें कि पिछले महीने ही पंजाब और हरियाणा की सरकारों न चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने को लेकर अपनी मंजूरी जाहिर की थी। इसके अलावा चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम को लेकर पूर्व में विवाद उत्पन्न हो गया था। पंजाब सरकार ने वर्ष 2017 में मांग की थी कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम ‘‘शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’’ होना चाहिए।

CM Bhagwant Mann Meets PM Modi. Seeks Centre's Support, Rs 50,000 Cr  Package For Punjab

Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने मांगे सुझाव

Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कहा कि देश के कोने-कोने से लोगों ने चीतों के लौटने पर खुशियां जताई हैं। सभी का सवाल है कि चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि चीतों के लिए एक टास्क फोर्स बनी है, जो इनकी निगरानी कर रही है। जैसे ही ये माहौल में घुल-मिल जाएंगे तो इन्हें देखने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री ने मन की बात में My Gov ऐप पर चीतों का नाम सुझाने के लिए भी कहा है।

PM Narendra Modi to address the nation through 'Mann Ki Baat' at 11 am on  May 31 | India News | Zee News

Mann Ki Baat : इसके साथ ही पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आज याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें : UP में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में अनिवार्य होगा योग, प्रत्येक जिले में बनेगा एक खेल केन्द्र

 372 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में अब लड़के भी नहीं हैं सुरक्षित, 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने किया रेप, फिर लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

Sun Sep 25 , 2022
Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में 12 साल के एक लड़के के रेप करने का मामला सामने आया है। चार लोगों ने कथित तौर नाबालिग बच्चे का रेप किया। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग लड़के को लाठियों से पीटा और मृत समझकर छोड़ दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष […]

You May Like