Delhi में पकड़ा गया छपरा जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड, 80 से ज्यादा लोगों की मौत है जिम्मेदार

Spread the love

इस वक्त छपरा जहरीली शराब कांड (Chhapra Hooch Tragedy) मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल छपरा जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड (Poisonous Liquor Case Mastermind) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड राम बाबू (35) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इस बारे में दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मास्टरमाइंड को लेने दिल्ली जा रही है।

बिहार के छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस त्रासदी में दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इस शराबकांड को लेकर पटना से दिल्ली तक सियासी पारा भी चढ़ा था। विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा में भी सवाल उठाए गए थे। विपक्षी सदस्यों के हंगामे से सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगबबूला हो गए थे।

रामबाबू पर केमिकल मिलाकर जहरीली शराब बनाने का आरोप

गिरफ्तार मास्टमाइंड का नाम रामबाबू है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि रामबाबू ने ही केमिकल मिलाकर जहरीली शराब तैयार की थी। जिसे पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। साथ ही कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। कई गंभीर रूप से बीमार हो गए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रामबाबू को गिरफ्तार किया है।

अब रामबाबू को बिहार लाने की तैयारी

गिरफ्तार आरोपी रामबाबू की उम्र 35 वर्ष है। वह छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। रामबाबू ने ही होमियोपैथिक दवा से शराब बनाई थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस ने रामबाबू को जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड बताया है। अब रामबाबू को बिहार लाने की तैयारी की जा रही है। जहां बिहार पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश करेगी।

शराब कांड के बाद शुरू हुआ था अभियान

छपरा के जहरीली शराब कांड के बाद बिहार पुलिस ने छपरा सहित कई जिलों में शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान शुरू किया था। छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी अवैध शराब बनाने की सूचना मिलने के बाद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी छापेमारी कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद फिर से अवैध शराब बनाने का काम शुरू हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ 50 लोगों की टीम मौजूद है।

 285 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

New Year पर भूलकर भी Google पर ना सर्च करें ये 5 टॉपिक्स, हो सकती है जेल!

Sat Dec 31 , 2022
Spread the loveगूगल जानकारियां जुटाने का जितना कारगर जरिया है ये उतना ही ज्यादा खतरनाक भी हो सकता है, वजह है इस पर सर्च किया जाने वाला कंटेंट, अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो ये आपको दिक्कत दे सकता है और आपको जेल जाने की नौबत आ सकती है। […]

You May Like