मेदांता हॉस्पिटल ने जारी किया Mulayam Singh Yadav का हेल्थ बुलेटिन, जानिए अब ऐसी है हालत

Spread the love

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल ने आज हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) जारी करते हुए यह जानकारी दी। मेदांता अस्पताल का कहना है कि उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के सदस्य दिल्ली में ही मौजूद हैं। गुरुवार सुबह अखिलेश यादव जब अपने आवास से मेदांता अस्पताल के लिए निकले तो उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्हें बताया की तबियत में हल्का सुधार है सब दुआ करें। कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव से मुलाक़ात के बाद काफ़ी जोश और खुशी थी।

बता दें, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पिछले कई महीनों से बीमार थे, लेकिन जब अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया। जिसके बाद से उनकी हालत बेहद नाजुक है। एक तरफ यादव परिवार परेशान है तो दूसरी तरफ सपा के कार्यकर्ता भी मुलायम सिंह यादव के लिए अलग-अलग तरीकों से दुआ हवन और प्रार्थना कर रहे हैं। कानपुर में भी पदयात्रा कर सपा संस्थापक की सलामती की दुआ की गई।

यह भी पढ़ें : 5G के पहले चरण में मिलेगी 600 mbps की स्पीड, कम्प्यूटर की तरह आपका 5G फोन करेगा काम

 339 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्रांसीसी लेखिका Annie Ernaux ने जीता साहित्य का नोबेल, वहीं शांति के लिए प्रतीक सिन्हा, मोहम्मद जुबैर और हर्ष मंदर संभावित विजेताओं में शामिल

Thu Oct 6 , 2022
Spread the loveइस साल साहित्य यानी लिट्रेचर का पुरस्कार फ्रांस की लेखिका एनी एर्नॉक्स (Annie Ernaux) को देने का ऐलान किया गया है। नोबेल की वेबसाइट के मुताबिक- एनी बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं। उनके लेखन में साहस के साथ संवेदना भी नजर आती है। […]

You May Like