Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि के छठे दिन होती है माँ कात्यायनी की पूजा, जानें क्या महत्व

Spread the love

Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि का कल छठवां दिन है। छठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां कात्यायनी की विधिवत पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इनकी पूजा के प्रभाव से कुंडली में विवाह योग भी मजबूत होता है।

महिषासुर के वध के लिए हुआ था देवी का जन्म

एक कथा के अनुसार कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए। इन्हीं कात्य के गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। इन्होंने भगवती पराम्बा की उपासना करते हुए बहुत वर्षों तक बड़ी कठिन तपस्या की थी। उनकी इच्छा थी मां भगवती उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लें। मां भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली।

Maa Katyayani Puja Vidhi For Marriage-शादी में आ रही हैं अड़चनें तो नवरात्रि में करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें कब और कैसे करें

कुछ समय पश्चात जब दानव महिषासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बढ़ गया तब भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया। महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इनकी पूजा की। इसी कारण से यह कात्यायनी कहलाईं।

मां कत्यायनी का अर्थ

आपको बता दें कि कत्यायानी का मतलब देवी पार्वती, लाल रंग में सजे, दुर्गा और पार्वती का एक विशेषण होता है।

मां कात्यायनी की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना करने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है। मां कात्यायनी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

Maa Katyayani Favorite Sweets Colours Katyayani Maa Ka Priy Phool | Mata Katyayani Ka Priy Bhog मां कात्यायनी को बहुत प्रिय है शहद, जानिए उनके पसंदीदा मिष्ठान्न, फूल, रंग और पूजा विधि |

मां कत्यायनी का भोग

मां कात्यायनी को शहद से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। मां कात्यायनी को शहद से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं।

मां कत्यायनी का मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

नवरात्रि विशेष : माँ नवदुर्गा का छठा रूप हैं देवी कात्यायनी; कथा मंत्र व आरती

मां कत्यायनी जी की आरती

जय जय अम्बे जय कात्यानी।
जय जगमाता जग की महारानी।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहा वरदाती नाम पुकारा।।
कई नाम है कई धाम है।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर मंदिर में ज्योत तुम्हारी।
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भगत है कहते।।
कत्यानी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की।।
झूठे मोह से छुडाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली।।
ब्रेह्स्पतिवार को पूजा करिए।
ध्यान कात्यानी का धरिये।।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी।।
जो भी माँ को ‘चमन’ पुकारे।
कात्यानी सब कष्ट निवारे।।

माँ कात्यायनी मंत्र फॉर लव मैरिज - वशीकरण मैरिज

यह भी पढ़ें : Iran : महसा अमीनी की हत्या के बाद चल रहे हिजाब प्रदर्शन मे अब तक 83 लोगों की मौत

 292 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rajasthan : आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप, पैसे न देने पर वीडियो कर दी वायरल

Fri Sep 30 , 2022
Spread the loveRajasthan : राजस्थान में रेप का सिलसिला रूकने का नाम ही नही ले रहा है। आये दिन कोई ना कोई मामला सामने आ रहा है। जी हाँ अभी ताजा मामला हैं राजस्थान के अलवर इलाके का जहाँ के 8 वीं कक्षा की छात्र के साथ 8 लोगों ने रेप […]

You May Like