BHOLAA का मोशन पोस्टर हुआ लॉन्च, बेहद जुदा लुक में दमदार लग रहे हैं अजय देवगन

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले इसका टीजर सामने आया था। उसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसका एक और मोशन पोस्ट रिलीज किया गया है। जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि ये मूवी एक्टर की अब तक की सबसे एडवेंचरेस फिल्म है। इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इन्सान और अन्य दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है।

वन मैन आर्मी की कहानी है ‘भोला’

‘भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। यह मूवी अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे एडवेंचरस मूवी मानी जा रही है। इसे वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी। दोनों की यह साथ में 9वीं फिल्म होगी।

अजय देवगन और तब्बू स्टारर यह फिल्म 30 मार्च, 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन दिया- ‘एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला 30 मार्च 2023।’ बता दें कि फिल्म के अधिकतर पार्ट की शूटिंग बाबा भोले की नगरी वाराणसी में हुई है। काशी के सेट से अजय देवगन और टीम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं।

मोशन पोस्टर पर फैंस का रिएक्शन

अजय देवगन ने ‘भोला’ के कई मोशन मोस्टर शेयर किए हैं। फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी। इस मोशन पोस्टर के जारी होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने एक से बढ़कर एक कमेंट करना शुरू कर दिए। यूजर्स को अजय देवगन का लुक बहुत पसंद आ रहा है। फैंस ने जय भोलेनाथ कह कर अजय देवगन को फिल्म के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS Mormugao, यही नाम रखने के पीछे क्या है वजह

 441 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Social Progress Index में पुडुचेरी-लक्षद्वीप-गोवा सबसे बेहतर राज्य, लिस्ट में ये राज्य रहे फिसड्डी

Tue Dec 20 , 2022
Spread the loveकेंद्र सरकार ने सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स (सामाजिक प्रगति सूचकांक) जारी किया है. इसमें पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा ने सबसे बेहतर राज्य की रेस में बाजी मारी है. वहीं जिलों की बात करें तो मिजोरम राज्य का आइजोल और हिमाचल प्रदेश का सोलन तथा शिमला सबसे बेहतर जिलों में […]

You May Like