गुरुग्राम मेदांता में भर्ती Mulayam Singh Yadav की हालत हुई गंभीर, शिवपाल, अखिलेश समेत परिवार के तमाम सदस्य पहुंचे मेदांता

Spread the love

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Mulayam Singh Yadav की स्थिति गंभीर हो गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस वजह से सिंह को मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से यहां इलाज करवा रहे हैं। उनके भाई शिवपाल सिंह यादव उनके साथ मौजूद हैं।

Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

 

पिता की जानकारी लगते ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने बेटे अर्जुन के साथ गुरूग्राम पहुंच चुके हैं। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया लगातार मुलायम सिंह की सेहत पर नजर रख रहे हैं। अपर्णा यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

82 वर्षीय Mulayam Singh Yadav पिछले दो साल से चल रहे हैं बीमार

पिछले कई दिनों से मेदांता में Mulayam Singh Yadav का इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह के गृह जिले सैफई से उनके करीबी और पूरा परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। मुलायम इस वक्त 82 साल के हैं।

Mulayam Singh Yadav Wiki, Age, Caste, Wife, Family, Biography & More -  WikiBio

इससे पहले 24 जून 2022 को Mulayam Singh Yadav की ज्यादा तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Mulayam Singh Yadav Says 'Never Betrayed Anyone' As War With Son Akhilesh  Shifts To Delhi: 10 Points

दरअसल, Mulayam Singh Yadav बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को जुलाई, 2021 में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

इससे भी पहले अगस्त, 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी। इंफेक्शन का असर मुलायम के गुर्दों तक जा पहुंचा था। अक्टूबर, 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। यह अलग बात है कि उन्होंने वैक्सीन की डोज लगवाई थी।

यह भी पढ़ें : 5G फोन में कैसे मिलेगी 5G सर्विस? कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर ले सकते इस सेवा का बेहतर लाभ

 357 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BIG BOSS 16 का हुआ शानदार आगाज, जानिए यह सीजन कितना होने वाला है खास

Sun Oct 2 , 2022
Spread the loveBig Boss 16 को रिलीज करते हुए शो के होस्ट सलमान खान ने इस बार के सीजन की बड़ी हिंट दे डाली है। इन दिनों टीवी पर रियलिटी शोज का दौर चल रहा है और इस दौरान एक के बाद एक कई शोज टीवी पर दिखाई दे रहे […]

You May Like