Mumbai : भारत की सबसे महंगी डील, 252 करोड़ में बिका मुंबई का ट्रिपलेक्स फ्लैट, जानें कौन हैं मालिक

Spread the love

आप कितने महंगे अपार्टमेंट की कल्पना कर सकते हैं? एक करोड़, दो करोड़ या फिर हद से हद पांच-दस करोड़। लेकिन मुंबई में एक फ्लैट की डील ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। एक रिकॉर्ड-तोड़ सौदे में दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में एक निर्माणाधीन टॉवर में 18,000 वर्ग फुट का ट्रिपलक्स 252 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

सबसे महंगी डील 

आपको बता दें कि मुंबई में एक से बढ़कर एक महंगे और आलीशन घर हैं। जिनकी कीमत करोड़ो में हैं। तो वहीं अब जानकारी मिली है कि मुंबई में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट (Expensive Triplex Flat)  को 252 करोड़ रुपये में बेचा गया है। जो अब तक की सबसे महंगी और बड़ी डील मानी जा रही है।

कौन है इसका मालिक?

अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इतना महंगा फ्लैट लिया किसने? तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लैट किसी और ने नहीं बल्कि बजाज ऑटो के चेयरमैन नीरज बजाज ( Neeraj Bajaj) ने खरीदा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये भारत की सबसे महंगी डील है।

कहां है ये फ्लैट?

जानकारी के मुताबिक मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान फ्लैट खरीदा गया है जिसकी कीमत 240 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं यह फ्लैट दक्षिण मुंबई के महंगे मालाबार हिल इलाके में बन रही एक बिल्डिंग में है। इस फ्लैट का एरिया 18 हजार स्क्वायर फुट बताया जा रहा है साथ ही ये डील अब तक का सबसे महंगा डील बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के साथ राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की तैयारी में Joe Biden, जून में योग दिवस पर अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री

 278 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

India vs Australia 2nd ODI LIVE: भारत की खराब शुरुआत, ओपनर शुभमन गिल शून्य पर आउट

Sun Mar 19 , 2023
Spread the love भारत और ऑस्ट्रेलिया की रविवार को दूसरे वनडे में टक्कर हो रही है दोनों टीमों का यह मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारत ने मुंबई में पहले […]

You May Like