Iran में हिजाब के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने खोला मोर्चा, खुले बालों में बना रहीं वीडियो

Spread the love

Iran : ईरान में इन दिनों महिलाएं सड़कों पर हैं और इसकी वजह है यहां का हिजाब कानून। ईरान में हिजाब कानून के तहत महिलाओं को हर कीमत पर अपने बालों को सार्वजनिक स्‍थल पर ढंक कर रखना होता है। सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियोज में साफ नजर आ रहा है कि कैसे महिलाएं देश के कट्टर राष्‍ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।

Image

ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी जो एक मौलाना हैं और जिन्‍हें देश के हर रूढ़‍िवादी वर्ग का समर्थन हासिल है, उन्‍हें देश के युवाओं का गुस्‍सा झेलना पड़ रहा है। देश के युवा, हिजाब कानून को ‘इस्‍लामिक समाज में नैतिक भ्रष्‍टाचार को सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाने का जरिया’ बता रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के चलते यहां पर अथॉरिटीज ने एक्‍शन लेना शुरू कर दिया है।

Image

Iran : यही नहीं, वे पब्लिक में अपना नकाब हटाकर उसका वीडियो भी बना रही हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक ये महिलाएं हिजाब हटाने के वीडियो पोस्ट कर इस्लामिक रिपब्लिक के सख्त हिजाब नियमों का विरोध कर रही हैं।

Image

ईरानी कानून के मुताबिक महिलाओं को सार्व​जनिक तौर अपने बाल ढंकना अनिवार्य है। वैसे तो हिजाब को लेकर यहां अक्सर प्रदर्शन होते रहते हैं लेकिन मंगलवार को बड़ी संख्या में ईरानी महिलाओं ने देश भर में हिजाब विरोधी अभियान में भाग लिया।

Image

Iran : ईरान के अधिकारियों ने 12 जुलाई (मंगलवार) को ‘हिजाब एवं शुद्धता दिवस’ के रूप में घोषित किया था। इसी के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में महिलाओं के अलावा पुरुष भी ईरान के कानून के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं। कुछ वीडियो में महिलाओं को स्कार्फ और शॉल को सड़कों पर फेंकते हुए देखा जा सकता है। महिलाएं बिना हिजाब के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दुकानों में दिखाई दे रही हैं। वे खुले बालों में पब्लिक में घूम रही हैं।

Image

ईरान की सरकार ने हिजाब को अनिवार्य बनाने के लिए देश के सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए हैं। सेना महिलाओं के लिए हिजाब अनिवार्य बनाने के सख्त प्रयास कर रही है। हालांकि इस सबके बावजूद महिलाओं के विरोध प्रदर्शन का स्तर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिजाब का विरोध किया तो सरकार ने उसे काउंटर करने के लिए एक नया पैंतरा आजमाया। इस दौरान ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ‘हिजाब और शुद्धता’ समारोह का एक वीडियो प्रसारित किया।

 

Iran : इसमें 13 महिलाओं को हरे रंग के हिजाब और लंबे सफेद वस्त्र पहने हुए दिखाया गया था। वे महिलाएं कुरान की आयतें पढ़कर नृत्य कर रही थीं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो का जमकर मजाक उड़ाया गया।

यह भी पढ़ें : बुर्के वाली बिकिनी Burkini क्या है? जिस पर मचा है दुनिया के कई देशों में बवाल

न्यूयॉर्क स्थित इंटरनेशनल कैंपेन फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान (ICHRI) ने 11 जुलाई को कहा था कि “12 जुलाई को देश में संभावित हिंसा हो सकती है और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है।” जिसके बाद एक समाचार एजेंसी ने बताया कि 11 जुलाई को ही कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Iran : 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद 9 वर्ष से अधिक उम्र की ईरानी महिलाओं और लड़कियों के लिए सार्वजनिक रूप से हिजाब अनिवार्य है। कई ईरानी महिलाओं ने वर्षों से शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है और सरकारी आदेश के खिलाफ अपने मन के कपड़े पहनने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें : Ram Setu को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने संबंधी याचिका पर 26 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

 611 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sawan 2022: सावन के पहले दिन इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ के साथ श्रीहरि का आशीर्वाद

Thu Jul 14 , 2022
Spread the loveSawan 2022: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई, गुरुवार से हो रही है। शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। ऐसे में सावन के पहले दिन भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु की कृपा हो सकती है। ज्योतिषाचार्यों […]

You May Like