Narendra Modi एक बार फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, कई बड़े नेताओं को पछाड़कर हासिल किया स्थान

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) एक बार फिर दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय नेताओं (Most Popular World Leaders) की सूची में टॉप पर बरकरार हैं। विश्व के शीर्ष नेताओं के बीच कराए गए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि ग्लोबल रेटिंग (Global Rating) में आज भी दुनिया में नरेन्‍द्र मोदी सबसे लोकप्रिय हैं।

Narendra Modi
Narendra Modi

Narendra Modi ने बाईडेन और एंथोनी अल्बेनेस जैसे नेताओं पछाड़ा –

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस जैसे नेताओं को पछाड़ते यह उपलब्धि हासिल की है। मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस द्वारा जारी वैश्विक अनुमोदन रेटिंग के अनुसार, पीएम मोदी को 75% लोगों ने पसंद किया है।

Image

इस सूची में पीएम मोदी के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 फीसदी और इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी 54 फीसदी रेटिंग के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, विश्व के 22 नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) 41 प्रतिशत रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं। बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो 39 फीसदी के साथ छठें और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 38 फीसदी के साथ सातवें स्थान पर हैं।

Image

मार्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस (Morning Consult Political Intelligence) इस समय आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, ब्राजील, जर्मनी, भारत, मैक्सिको, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं के बीच सर्वे कर रहा है। इससे पहले जनवरी 2022 और नवंबर 2021 में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी टाप पर थे।

Image

बता दें कि ये सर्वे एजेंसी चुनावों, निर्वाचित अधिकारियों और मतदान के मुद्दों पर रीयल-टाइम मतदान डेटा प्रदान करता है। मार्निंग कंसल्ट प्रतिदिन 20,000 से अधिक इंटरव्यू आयोजित करता है। हालांकि इस सर्वेक्षण में एक से चार प्रतिशत की कमी-बढ़ोतरी की संभावना है। अमेरिका में औसतन करीब 45,000 लोगों से उनका विचार पूछा गया है। अन्य देशों में, नमूने का आकार लगभग 500-5,000 के बीच है। सभी साक्षात्कार ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं। हर देश में उम्र, लिंग, क्षेत्र और कुछ देशों में आधिकारिक सरकारी स्रोतों के आधार पर सर्वेक्षणों को महत्व दिया जाता है। अमेरिका में सर्वेक्षणों को नस्ल और जातीयता के आधार पर भी महत्व दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : अक्टूबर में होगा India-US के बीच सैन्याभ्यास, चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने किया खारिज

 1,697 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of August 27 : दोराबजी टाटा के जन्मदिन के अलांवा आज इतिहास में क्या कुछ है खास

Sat Aug 27 , 2022
Spread the loveHistory of August 27 : 27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –  अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना 1604 में की गई। हैदर अली ने 1781 में ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी […]

You May Like