Nasik Road Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नासिक सड़क हादसे पर जताया शोक, कहा- लोगों की मौत बेहद दुखद

Spread the love

नई दिल्ली, पीटीआइ। Nasik Road Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में नासिक-शिरडी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

नासिक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। निजी पर्यटक बस के 45 यात्रियों में से कई ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित एक कंपनी के कर्मचारी थे। अधिकारियों ने कहा कि वे अहमदनगर जिले के मंदिरों के शहर शिर्डी जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

राष्ट्रपति ने घटना को बताया दुखद

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “नासिक-शिरडी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना, जिसमें ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई, बहुत ही दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

 275 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sat Jan 14 , 2023
Spread the loveनई दिल्ली, जागरण डेस्क। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था। […]

You May Like