Nayanthara Vignesh Wedding : कौन हैं विग्नेश शिवन जिसके साथ 9 जून को शादी के बंधन में बधेंगी नयनतारा, CM स्टालिन को भी मिला निमंत्रण

Spread the love

Nayanthara Vignesh Wedding : साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद एक्ट्रेस आखिरकार अपनी शादी के लिए तैयार हैं। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) गुरुवार, 9 जून को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। अपनी शादी के लिए इस कपल ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। इसी क्रम में हाल ही में नयनतारा और विग्नेश ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

Actress Nayanthara and Vignesh Shivan wedding venue changed read DETAILS | Nayanthara Wedding Venue: बदल गया Nayanthara का वेडिंग वेन्यू, डिटेल अंदर हैं | Hindi News, बॉलीवुड

नयनतारा और विग्नेश शिवन कहां शादी करेंगे? उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई थी? आइए आपको बताते हैं। पहले तो यह जान लीजिए कि नयनतारा और विग्नेश महाबलीपुरम में एक रिजॉर्ट में शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा। हालांकि प्री-वेडिंग इवेंट के लिए मीडिया को भी इनवाइट किया गया है। शाादी के बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन चेन्नै में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेंगे।

Nayanthara's intimate photos with boyfriend Simbu created panic, the actress felt shocked - Informalnewz

Nayanthara Vignesh Wedding : नयनतारा ने बीते साल ही एक टीवी शो पर अपने लिव-इन पार्टनर विग्नेश शिवन से सगाई की पुष्टि की थी। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में भी बात की। टॉक शो के दौरान जब नयनतारा से उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने विग्नेश शिवन से सगाई कर ली है। कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस नयनतारा और विग्नेश की शादी की इंतजार कर रहे हैं।

Nayanthara, Vignesh Shivan To Get Married On June 9; Have You Seen Their Wedding Card?

OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे नयनतारा और विग्नेश की शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा और विग्नेश की शादी को एक पॉप्युलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म को कपल ने मोटी रकम में वेडिंग राइट्स बेचे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर गौतम मेनन, नयनतारा और विग्नेश की शादी को शूट करेंगे। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Nayanthara and Vignesh Shivan wedding is confirmed in June here know details - Entertainment News India - Nayanthara-Vignesh Shivan: नयनतारा और विग्नेश शिवन इस दिन लेंगे सात फेरे, 6 साल से कर

Nayanthara Vignesh Wedding : नयनतारा और विग्नेश की शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय सेतुपति, चिरंजीवी, कमल हासन और रजनीकांत समेत कई बड़ी हस्तियां इस शादी में शरीक होंगी।

Rajinikanth, Vijay Sethupati & Others Step Up For Helping Daily Wage Workers Amid Coronavirus Pandemic

यह भी पढ़ें : Dunki शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की नई फिल्म, Dunki ही क्यों रखा नाम?

नयनतारा और विग्नेश शिवन पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच उस वक्त नजदीकियां बढ़ी थीं जब नयनतारा ने विग्नेशन की फिल्म ‘नानुम राउडीधन’ में काम किया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो गए। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने तभी से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

4 Years of Naanum Rowdy Dhaan: 32 lesser-known facts about one of the very few authentic romcoms in- Cinema express

विग्नेश शिवन और नयनतारा ने साल 2021 में सगाई की थी। तब विग्नेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर में नयनतारा ने विग्नेश के सीने पर अपना हाथ रखा था। इसमें उनकी इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही थी।

 535 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ios1xbet Главное стулочасы Зеркало И официальному Сайт 1хбет, Приложение На Андроид а

Tue Jun 7 , 2022
Spread the loveпрохода На Сайт Бк 1xbet: Как верно Зарегистрироваться? » Motorka Org Ддя этого нужно и сейчас найти рабочее зеркало 1xBet. Находится зарухом в правой точки верхней панели управления. Кликаем по иконке входа, и вводим данные для авторизированного входа. Ддя создания личного кабинете необходимо нажать кнопку «Регистрация» в правом […]

You May Like