Nepal Rupee Note Map: 100 रुपये के नोट में नेपाल ने दिखाए नापाक इरादे, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Spread the love

Nepal Rupee Note Map: भारत और नेपाल के सम्बन्ध और देशों के हिसाब से मजबूत है। पड़ोसी देश नेपाल एक ऐसा काम करने जा रहा है, जिससे भारत के साथ उसकी टेंशन एक बार फिर बढ़ सकती है। नेपाल ने 100 रुपये के नए नोट पर देश का नया नक्शा छापने का ऐलान किया है। इस नक्शे में वो तीन विवादित क्षेत्र होंगे, जिस पर भारत अपना अधिकार जमाता है। नेपाल अपने इस नए नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल करेगा।

दरअसल, भारत सीमा से लगे इन क्षेत्रों को पहले ही विस्तार रूप दे चुका है। 100 रुपये के नोट पर पुराने नक्शे के बजाय नया नक्शा बनाने का फैसला नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक लिया गया। सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बताया कि बैठक में 100 रुपये के नोट में नेपाल का नया नक्शा छापने का फैसला लिया गया है।

इस नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को दर्शाया जाएगा। नेपाल की सूचना और संचार मंत्री रेखा शर्मा ने बताया कि कैबिनेट ने 25 अप्रैल और 2 मई को हुई बैठक में 100 रुपये के नए नोट को फिर से डिजाइन करने और करेंसी पर छपे पुराने नक्शे को बदलने की मंजूरी दी थी। इससे पहले नेपाल ने 18 जून 2020 को अपने पॉलिटिकल मैप में उन तीनों इलाकों को शामिल कर लिया था। इसके लिए उसने संविधान में भी संशोधन किया गया था।

नेपाल की संसद में इस विवादास्पद बिल के पक्ष में 258 वोट (275 में से) पड़े थे। किसी भी सदस्य ने इस बिल के खिलाफ वोट नहीं किया। विधेयक को पारित करने के लिए 275 सदस्यीय निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी। नेपाली कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने नए विवादास्पद नक्शे का समर्थन किया था।

भारत के साल 2019 में नया पॉलिटिकल मैप जारी करने के बाद साल 2020 में नेपाल की तत्कालीन केपी ओली सरकार ने चीन के इशारे पर देश का नया नक्शा संसद से पारित कराया था। इसमें कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा के साथ-साथ भारत के कई इलाकों को नेपाल का दिखाया था। हालांकि, भारत ने इस विवादास्पद नक्शे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी।

बता दें कि नेपाल पांच भारत के पांच राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1850 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करता है। लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर भारत अपना अधिकार रखता है। ये इलाके भारत के उत्तराखंड सीमा से सटे हैं।

यह भी पढ़ें:- Tejashwi Yadav: चुनावी रैली के दौरान तेजस्वी यादव के साथ ये क्या हुआ?

 58 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ समेत मिथुन राशि के जीवन में आएंगी खुशियां

Sun May 5 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 05 मई 2024, रविवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like