NewYork बना दुनिया का सबसे अमीर शहर, टॉप-10 में नहीं है कोई भी भारतीय सिटी, देखिए लिस्ट

Spread the love

क्या आज जानते हैंं दुनिया का सबसे अमीर शहर कौन सा है? आईटी हब कहे जाना वाला सिलिकॉन सिटी, लंदन, पेरिस या फिर मुंबई! जवाब है इनमें से काई नहीं। सबसे अमीर शहर का तमगा अमेरिका के न्यूयॉर्क को मिला है। अमीरों के हिसाब से दुनिया का सबसे अमीर शहर न्यूयॉर्क (New York) है। यहां 58 बिलेनियर्स यानी अरबपति रहते हैं।

Image

न्यूयॉर्क के बाद अमीर शहरों की सूची में जापान के टोक्यो (Tokyo) और फिर अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया (San Francisco Bay Area) का नाम आता है। अमीर शहरों की यह सूची इनवेस्टमेंट माइग्रेशन कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स ने तैयार की है। इस रिपोर्ट में कम से कम 10 लाख डॉलर से अधिक निवेश पूंजी की हैसियत वाले अमीरों (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स- HNWIs) को आधार बनाया गया है।

rich

टॉप पर अमेरिका के शहर

दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस लिस्ट में अमेरिका और चीन के शहरों ने दबदबा कायम किया है. इस​ रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर 50 शहरों में अमेरिका के 10 शहर शामिल हैं. टॉप 50 में अमेरिका के बाद चीन का नंबर आता है. चीन के 5 शहरों को टॉप 50 में जगह मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के 4 शहर टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

हालांकि टॉप टेन शहरों की लिस्ट में कोई भी भारतीय शहर नहीं है। हेनले एंड पार्टनर्स की इस लिस्ट में भारतीय शहर मुंबई को 21वें नंबर पर रखा गया है। जबकि, बेंगलुरु को एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले शहर के तौर पर स्पेशल उल्लेख किया गया है। यानि, आगे जाकर बेंगलुरू दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करेगा।

टॉप 10 अमीर शहरों का हाल

  1. न्यूयॉर्क, अमेरिका- 3,40,000 करोड़पति
  2. टोक्यो, जापान- 2,90,300 करोड़पति
  3. द बे एरिया, अमेरिका- 2,85,000 करोड़पति
  4. लंदन, यूके- 2,58,000 करोड़पति
  5. सिंगापुर – 2,40,100 करोड़पति
  6. लॉस एंजिल्स, अमेरिका- 2,05,400 करोड़पति
  7. हॉन्ग कॉन्ग – 1,29,500 करोड़पति
  8. बीजिंग, चीन- 1,28,200 करोड़पति
  9. शंघाई, चीन- 1,27,200 करोड़पति
  10. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया- 1,26,900 करोड़पति
  11. 21. मुंबई- भारत, 59,400 करोड़पति
    36. दिल्ली- भारत, 30,200 करोड़पति
    63. कोलकाता- भारत, 12,100 करोड़पति
    65. हैदराबाद- भारत, 11,100 करोड़पति

यह भी पढ़ें : अब China नहीं, India है दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, जानें कितनी है जनसंख्या?

 264 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BERA-Ek Aghori : 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी यह हॉरर फिल्म, रहस्य और रोमांच से भरपूर है कहानी

Wed Apr 19 , 2023
Spread the loveपिछले महीने 29 मार्च को हिन्दी फिल्म “बेरा – एक अघोरी” का ट्रेलर लान्च हुआ था। जो कि धिराल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हॉरर फिल्म है। यह फिल्म आगामी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होगी। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माता […]

You May Like