Nikki Murder Case : शव ठिकाने लगाने में दिल्ली पुलिस का सिपाही भी था शामिल, निक्की की बहन से भी होगी पूछताछ

Spread the love

झज्जर की रहने वाली निक्की यादव हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपित साहिल गहलोत के दो भाइयों व दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को पांचों को द्वारका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांचों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Friendship in coaching relationship for years then strangled with wire full  story of nikki murder case - कोचिंग में दोस्ती, चार साल तक रिलेशनशिप फिर  तार से घोंटा गला; निक्की मर्डर केस

5 दिन की रिमांड पर है साहिल

साहिल गहलोत पहले से ही पांच दिन की रिमांड पर है। गिरफ्तार आरोपित नवीन दिल्ली पुलिस में सिपाही है और डीसीपी द्वारका आफिस में तैनात है। वहीं, क्राइम ब्रांच निक्की की बहन से भी पूछताछ कर रही है। दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

डीसीपी द्वारका आफिस में तैनात सिपाही गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चार अन्य आरोपितों के नाम आशीष, नवीन, अमर व लोकेश है। आशीष, साहिल का चचेरा भाई है व नवीन उसकी मौसी का बेटा है। नवीन, दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती डीसीपी द्वारका आफिस में थी।

Image

गिरफ्तारी होने पर विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसे जल्द ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। अमर व लोकेश साहिल गहलोत के घनिष्ठ दोस्त हैं।

हत्या कर व्हाट्सएप चैट किया डिलीट

हत्या के बाद 10 फरवरी को साहिल ने निक्की के फोन से व्हाट्सएप चैट सहित सभी डाटा को डिलीट कर दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच उत्तम नगर,निजामुद्दीन,कश्मीरी गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूत्राें की मानें तो पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए निक्की यादव के दिल्ली स्थित घर के पास रहने वाले पड़ोसियों से भी पूछताछ की है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि साहिल गहलोत नाम के एक शख्स ने 10 फरवरी को सुबह 9 बजे अपनी प्रेमिका निक्की यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी, और फिर लगभग 12 घंटे बाद दूसरी महिला से शादी कर ली।शादी करने के तुरंत बाद अगली सुबह 3 बजे उसने अपनी गाड़ी में वापस आकर लाश को फ्रिज में छुपा कर रख दिया। एक ही छत के नीचे रहने वाले साथी की हत्या ने खलबली मचा दी है।

Image

दूसरी लड़की से शादी का था दवाब

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि साहिल का परिवार दूसरी लड़की से शादी का दबाव बना रहा था। साहिल ने कई बार परिवार को निक्की के बारे में बताया था, लेकिन दूसरी जाति होने की वजह से परिवार उसको स्वीकार नहीं कर रहा था। परिवार भी निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था। यही वजह है कि पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में पिता वीरेंद्र व अन्य का शामिल किया है।

यह भी पढ़ें : अब OTT पर गर्दा मचाने को तैयार हैं संजय लीला भंसाली, ‘Heeramandi’ से करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू

 271 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of February 20 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Mon Feb 20 , 2023
Spread the loveHistory of February 20 : 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद 1547 से किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली। मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब का 1707 में अहमदनगर में निधन। लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने 1798 में पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया। ऑस्ट्रिया […]

You May Like