बाल-बाल बचे Nitish Kumar : जेपी सेतु के खंभे से टकराया CM का स्टीमर, छठ घाटों का कर रहे थे निरीक्षण

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय बाल-बाल बच गए जब सीएम अपने सहयोगी मंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे थे। खबर के मुताबिक सीएम की बोट शनिवार (15 अक्टूबर) को जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। हादसे में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आई है। हालांकि, सीएम नीतीश सहित स्टीमर में सवार सभी सुरक्षित हैं।

गंगा नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। जहां शनिवार को छठ घाट के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार का स्टीमर जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गया। इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आई है। जिसके बाद उन्हें दूसरे स्टीमर से रवाना किया गया। खंभे से टकराने की वजह से स्टीमर अनियंत्रित हो गया। इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।

सीएम नीतीश हर साल छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने जाते हैं। वह दो दिन पहले भी निरीक्षण को जाने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से शनिवार को पहुंचे। इस मामले में पटना जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुरक्षित हैं और स्टीमर में तकनीकी खराबी के कारण उसमें हल्का झटका लगा और स्टीमर रुक गया। जिसके बाद दूसरा स्टीमर बदल दिया गया।

सीएम नीतीश कुमार नसीरीगंज घाट से पटना सिटी तक गंगा नदी में घाटों का जायजा ले रहे थे। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Global Hunger Index में भारत की रैंकिंग पाकिस्तान और श्रीलंका से भी बदतर, 6 पायदान गिरकर 107वें स्थान पहुंचा

 305 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक लाख के इनामी IPS मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, दो साल से चल रहा था फरार

Sat Oct 15 , 2022
Spread the loveबीते दो साल से फरार चल रहे आईपीएस अधिकारी पूर्व एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार ने जिला सत्र न्यायाधीश/भष्टाचार निवारण कोर्ट में शनिवार को सरेंडर कर दिया। जिसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रयागराज एडीजी जोन स्तर से उस पर 1 लाख का इनाम घोषित […]

You May Like